एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: अरविंद केजरीवाल ने कहा, पीएम की सुरक्षा पर न हो राजनीति, कांग्रेस और बीजेपी नेताओं पर लगाए ये आरोप

Punjab Election 2022: प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर हम पंजाब की सत्ता में आए तो हम पंजाब और देश में सुरक्षा के मुद्दे पर केंद्र के साथ मिलकर काम करेंगे.

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम की सुरक्षा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. केजरीवाल ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आम आदमी पार्टी कभी भी राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता नहीं करती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करने पंजाब जाने वाले हैं. पीएम की 5 जनवरी को पंजाब में होने वाली रैली सुरक्षा कारणों से स्थगित कर दी गई थी.

अरविंद केजरीवाल ने क्या-क्या आरोप लगाए

प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि अगर हम पंजाब की सत्ता में आए तो हम पंजाब और देश में सुरक्षा के मुद्दे पर केंद्र के साथ मिलकर काम करेंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए लेकिन राजनीति दोनों तरफ से की गई. केजरीवाल ने कहा कि पंजाब को हराने के लिए सारी पार्टियां फिर से इकट्ठी हो गई हैं. इस बार पूरा पंजाब मिलकर इन पार्टियों को हराएगा. कांग्रेसी एक दूसरे को हराने में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब में भ्रष्टाचार बहुत हुआ है. 

Punjab Election 2022: कांग्रेस पार्टी ने खेला बड़ा चुनाव दांव, चरणजीत चन्नी बोले- युवाओं को एक लाख सरकारी नौकरी देंगे

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सारी पार्टियां मुझे और भगवंत मान को गाली देती हैं. अमित शाह कल आए मुझे गालियां देते रहे. प्रियंका गांधी मुझे गाली देती हैं, चन्नी साहब भी ये कर रहे हैं, आम आदमी पार्टी को गाली दे रहे हैं. हमारा कसूर कया है? सब लोग एक होकर गाली दे रहे है. हम कर क्या रहे है, हम ईमानदार सरकार देने का वादा कर रहे हैं. स्कूल और अस्पताल अच्छा करने की बात कर रहे हैं, और क्या कर रहे है हम. 

PM Modi In Punjab: पीएम मोदी की रैली के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, एसकेएम ने किया विरोध का एलान

पंजाब के लोगों से अरविंद केजरीवाल ने क्या अपील की

उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि ऐसे सभी लुटेरे पार्टियों को हराना है और एक अच्छा सिस्टम और एक अच्छी सरकार बनानी है. उन्होंने कहा कि चुनाव में अब दो-चार दिन बचे हैं, ऐसे में दारू और पैसे बाटे जाएंगे. उन्होंने लोगों से इन चीजों से बचने और अपने बच्चों और परिवार के बारे में सोचने की अपील की. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget