एक्सप्लोरर

Punjab News: महंगाई को लेकर AAP सांसद राघव चड्ढा ने सरकार को घेरा, बोले- देश का अन्नदाता जहर खाने को मजबूर

Punjab: आप सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को राज्यसभा में महंगाई को लेकर कहा कि साल 2014 में एलीपीजी (LPG) सिलेंडर 400 रुपये में मिलता था, आज इसकी कीमत 1100 रुपये है.

Raghav Chadha On Inflation: आम आदमी पार्टी (आप) सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को संसद में बेरोजगारी, महंगाई सहित कई मुद्दों को लेकर सरकार घेरा. इसके साथ ही आप सांसद राघव चड्ढा ने किसानों के कई मुद्दों को लेकर भी सवाल उठाए.  राज्यसभा में अपनी बात रखते हुए राघव चड्ढा ने कहा आज देश का अन्नदाता जहर खाने को मजबूर हो गया है. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के अनुसार देश में आज 30 किसान प्रतिदिन आत्महत्या कर रहे हैं.

एलीपीजी की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के घेरा

एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार किसान की आय बढ़ाना तो दूर, इस सरकार ने 30% आय घटाने का काम किया. वो भी तब जब ग्रामीण मुद्रास्फीति, शहरी मुद्रास्फीति से ज्यादा है. वहीं आप सांसद ने महंगाई को लेकर कहा कि साल 2014 में एलीपीजी (LPG) सिलेंडर 400 रुपये में मिलता था, आज इसकी कीमत 1100 रुपये है. प्याज 100 रुपये किलो होने पर वित्तमंत्री ने कहा था कि वो प्याज नहीं खाती, वो आटा-चावल, दूध-दही, पनीर तो खाती होंगी, जिनके दाम आसमान छू रहे हैं. सरकार ने जीएसटी (GST) लगाकर थाली और अर्थव्यवस्था बिगाड़ दी है. खाद्य मुद्रास्फीति 10%-17% के बीच घूम रही है.

रेवाड़ी कल्चर पर भी उठाए सवाल

वहीं आप सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने रुपये को सीनियर सिटिजन बनाकर छोड़ा, जिसके बाद BJP ने कड़ी मशक्कत से आज रुपये को मार्गदर्शक मंडल तक पहुंचा दिया. अक्सर देखा जाता है कि कमजोर करेंसी के चलते एक्सपोर्ट बढ़ते हैं लेकिन भारत में तो उल्टा एक्सपोर्ट भी कम हो गये. राघव चड्ढा ने अपनी पार्टी द्वारा लोगों को प्रदान की जाने वाली सहायता को "रेवाड़ी" बताने के लिए राज्यसभा में बीजेपी पर हमला किया और सवाल किया कि केंद्र द्वारा प्रदान की जाने वाली सब्सिडी कोई अलग कैसे है. उनकी सब्सिडी सब्सिडी है और हमारी सब्सिडी रेवाड़ी है. अगर वे ऐसा करते हैं तो यह पुण्य और जब हम इसे करते हैं तो यह पाप है. 

Punjab News: पंजाब में 9 महीने से लापता युवक का कंकाल नाले से हुआ बरामद, इस तरह से हुई पहचान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget