एक्सप्लोरर

PSEB 5th Class Result 2023: पंजाब बोर्ड ने जारी किया 5वीं क्लास का रिजल्ट, मानसा की 2 बेटियों ने किया प्रदेश में टॉप

पहले रिजल्ट 5 अप्रैल को घोषित किया जाना था. लेकिन कुछ विभागीय कारणों से ऐसा नहीं हो सका. लेकिन एक दिन की देरी के बाद अब पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 5वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है.

Punjab News: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने गुरुवार दोपहर 3 बजे 5वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है. पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के वाइस चेयरमैन वरिंद्र भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है. 99.74% लड़कियां पास हो गई हैं, जबकि लड़कों का पास परसेंटेज 99.65 फीसदी रहा है. वहीं ट्रांसजेंडर ग्रुप के छात्रों ने 100 प्रतिशत कुल उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ परीक्षा में सफलता प्राप्त की है. सभी अभिभावक और बच्चे पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर या नाम के अनुसार रिजल्ट चेक कर सक सकते हैं.

मानसा की बेटियों ने किया टॉप

वहीं पंजाब के सरकारी स्कूलों का 99.69 फीसदी रहा और सहायता प्राप्त स्कूलों का 99.07 प्रतिशत. पंजाब में मनसा की जसप्रीत कौर ने 500 में से 500 अंक हासिल कर टॉप किया है. 500 नंबर के ही साथ मानसा की नवदीप कौर राज्य में दूसरे स्थान पर हैं. फरीदकोट के गुरनूर सिंह तीसरे स्थान पर रहे. बोर्ड ने यहां साफ किया कि दो बच्चों के बराबर नंबर होने पर रैंक उम्र के आधार पर तय की जाती है. यानी तीन उम्मीदवारों में सबसे कम उम्र के उम्मीदवार को राज्य में टॉपर घोषित किया जाता है. इसी के चलते नवदीप कौर दूसरे स्थान पर हैं और जसप्रीत कौर पहले स्थान पर.

नंबर की दोबारा जांच का कोई प्रावधान नहीं

आंकड़ों के अनुसार, इस साल 10 ट्रांसजेंडर छात्र परीक्षा में शामिल हुए और सभी उत्तीर्ण हुए हैं. पीएसईबी अधिकारी कहते हैं, 'हमारी शिक्षा समावेशी होनी चाहिए और तथाकथित 'वंचित समुदाय' को प्रोत्साहित और समर्थन किया जाना चाहिए. पंजाब बोर्ड में इन छात्रों की भागीदारी बढ़ रही है और हम इस बदलाव का स्वागत करते हैं.' अधिकारी ने कहा, 'शीर्ष 3 छात्रों में से दो सरकारी स्कूलों से हैं, जो दर्शाता है कि पंजाब बोर्ड के तहत सरकारी स्कूलों में कितना सुधार हो रहा है.' पीएसईबी के अधिकारी ने पुष्टि की, 'कक्षा 5 के छात्रों के लिए अब पुनर्मूल्यांकन का कोई प्रावधान नहीं होगा.'

यहां देखें रिजल्ट

https://www.pseb--ac.in/5th-class-result/

इन स्टेप्स को करें फॉलो-

1: आधिकारिक वेबसाइट- pseb.ac.in पर जाएं.
2: कक्षा 5 के परिणाम के लिंक पर क्लिक करें.
3: रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
4: परिणाम देखें और डाउनलोड करें.

बता दें कि पंजाब बोर्ड की परीक्षाएं, पहले 16 फरवरी से शुरू होने वाली थीं, लेकिन बाद में जी-20 शिखर सम्मेलन के कारण तारीखों में बदलाव किया गया. इसी कारण पांचवीं क्लास की परीक्षा फरवरी से मार्च के बीच हुई थी. पीएसईबी के अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा के एक महीने के भीतर कक्षा 5 का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा. पहले रिजल्ट 5 अप्रैल को घोषित किया जाना था. लेकिन कुछ विभागीय कारणों से ऐसा नहीं हो सका. लेकिन एक दिन की देरी के बाद अब पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 5वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: सुखबीर बादल ने गठबंधन पर खोले पत्ते, AAP-कांग्रेस पर क्या बोले?
पंजाब: सुखबीर बादल ने गठबंधन पर खोले पत्ते, AAP-कांग्रेस पर क्या बोले?
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
पंजाब: सरकारी स्कूलों में PTM पर विवाद, AAP पर राजनीतिक प्रचार का आरोप
पंजाब: सरकारी स्कूलों में PTM पर विवाद, AAP पर राजनीतिक प्रचार का आरोप
पंजाब सरकार पर सचिन पायलट का वार, कहा- सबूत मिले तभी CBI रेड हुई
पंजाब सरकार पर सचिन पायलट का वार, कहा- सबूत मिले तभी CBI रेड हुई

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget