एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: प्रकाश सिंह बादल 13वीं बार विधानसभा चुनाव में आजमा रहे हैं किस्मत, एक बार मिली है हार

Punjab Election 2022: 94 साल की उम्र में भी प्रकाश सिंह बादल ने चुनाव लड़ने का फैसला किया है. प्रकाश सिंह बादल लांबी सीट से चुनाव मैदान में हैं.

Punjab Election: शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल 13वीं बार चुनाव मैदान में हैं. 94 साल के प्रकाश सिंह बादल (Prakash Singh Badal) के चुनाव लड़ने पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे. लेकिन प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव में लांबी सीट से किस्मत आजमाने का फैसला किया.

शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ता प्रकाश सिंह बादल का प्रचार अभियान संभाल रहे हैं. पार्टी नेता और उनके करीबी सहयोगी तेजिंदर सिंह मुद्दुखेड़ा ने कहा, ''पहले भी पार्टी का स्थानीय नेतृत्व लांबी में चुनाव प्रचार का कार्य देखता था और प्रकाश सिंह बादल साहब पूरे राज्य में चुनाव प्रचार करने में व्यस्त रहते थे. हम बादल साहब के नियमित संपर्क में हैं.''

शिअद नेता और बादल की बहू हरसिमरत कौर बादल ने उनके लिए निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार किया है. इसी प्रकार इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला भी प्रकाश सिंह बादल को दोबारा जिताने की अपील कर रहे हैं. लंबे समय से मित्र रहे 87 वर्षीय नेता चौटाला ने कहा कि उनकी और प्रकाश सिंह बादल की राजनीति हमेशा से जनता के कल्याण के ईर्द गिर्द रही.

सिर्फ एक चुनाव में मिली है हार

शिअद के मुताबिक पार्टी नेताओं के आग्रह पर बादल ने बढ़ती उम्र और हाल में कोविड-19 से संक्रमित होने के बावजूद चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया. उनके बेटे सुखबीर सिंह बादल इस समय पार्टी के अध्यक्ष हैं.

प्रकाश सिंह बादल को पिछले महीने ही लुधियाना स्थित अस्पताल से छुट्टी मिली थी जहां पर वह कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद भर्ती थे. इसके साथ ही उन्होंने सबसे उम्रदराज उम्मीदवार होने के केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंद के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. माकपा नेता अच्युतानंद ने वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में 92 साल की उम्र में चुनाव लड़ा था.

प्रकाश सिंह बादल 11 बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं और वह 13वीं बार चुनाव लड़ रहे हैं. वह सबसे पहले वर्ष 1957 में मलौट सीट से चुनाव लड़े थे.

Punjab Election 2022: भगवंत मान बोले- कौन से एंगल से गरीब हैं चरणजीत सिंह चन्नी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget