एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए वर्चुअल रैली करेंगे पीएम मोदी, बीजेपी ने की है खास तैयारी

Punjab News: पीएम मोदी पिछले महीने पंजाब में रैली करने गए थे. लेकिन सुरक्षा कारणों में चूक होने की वजह से बिना रैली किए मोदी दिल्ली वापस आ गए थे.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पहली वर्चुअल रैली को आज संबोधित करेंगे. अपनी रैली में, मोदी लुधियाना (Ludhiana) और फतेहगढ़ साहिब (Fatehgarh Sahib) संसदीय क्षेत्रों में पड़ने वाले 18 विधानसभा सीटों के लोगों को संबोधित करेंगे.

भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है. भारतीय जनता पार्टी ने एक बयान में कहा कि उसने इसके लिए सभी 18 विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी स्क्रीन लगाई है. करीब 50,000 लोगों के मोदी का भाषण देखने की उम्मीद है. बयान में कहा गया है कि आने वाले दिनों में पार्टी ने प्रधानमंत्री की कई रैली आयोजित करने का कार्यक्रम बनाया है.

गौरतलब है कि मोदी ने पांच जनवरी को पंजाब का दौरा किया था लेकिन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और एक रैली को संबोधित किए बिना ही दिल्ली वापस लौटना पड़ा था. दरअसल, फिरोजपुर में कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा मार्ग अवरूद्ध किये जाने के चलते एक फ्लाईओवर पर उनका काफिला फंस गया था.

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया  यह दावा

पीएम मोदी पंजाब जाकर बीजेपी के प्रचार अभियान का हिस्सा बनेंगे या नहीं इस पर स्थिति साफ नहीं है. बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हालांकि दावा किया है कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री पंजाब आकर गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे.

बीजेपी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए नया गठबंधन बनाया है. शिरोमणि अकाली दल के एनडीए से अलग होने के बाद बीजेपी ने पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ हाथ मिलाया है. बीजेपी पहली बार पंजाब में 65 सीटों पर चुनाव मैदान में उतरी है.

Punjab Election 2022: सीएम पद की रेस हारने के बाद बोले सिद्धू, हाई कमान के फैसले का जवाब जनता चुनाव में देगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget