एक्सप्लोरर

PM Modi Security Breach: पंजाब सरकार ने केंद्र को भेजी रिपोर्ट, अधिकारियों के खिलाफ शुरू हुई कार्रवाई

पंजाब दौरे के दौरान पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर नौ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है. हालांकि अभी जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल नहीं की गई है.

Punjab News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक मामले को लेकर अब पंजाब सरकार एक्शन की तैयारी में है. जिसको लेकर अब पंजाब सरकार द्वारा केंद्र सरकार को अंतरिम रिपोर्ट भेज दी गई है. जिसमें लिखा गया है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर नौ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है. लेकिन अभी तक जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल नहीं की गई है. जिसके लिए सीएम मान की स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है.  

जांच के लिए बनाई गई थी 5 सदस्यों की कमेटी
पंजाब दौरे के दौरान पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले की जांच को लेकर 5 सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई थी. जिसकी कमान रिटायर्ड जस्टिस इंदु मल्होत्रा को दी गई थी. 6 महीने की जांच के बाद रिटायर्ड जस्टिस इंदु मल्होत्रा की टीम ने रिपोर्ट पेश करते हुए पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर के तत्कालीन मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, पुलिस प्रमुख एस चट्टोपाध्याय और अन्य शीर्ष अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदार बताया था. इसी रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार की तरफ से इन अधिकारियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया था. 

केंद्रीय गृह सचिव ने मांगी थी रिपोर्ट
बीते रविवार को ही केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने पंजाब के मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ बात कर उनसे जिम्मेदार अधिकारी पर क्या कार्रवाई की गई उसको लेकर रिपोर्ट मांगी थी. वही कार्रवाई में देरी को लेकर पंजाब सरकार से नाराजगी भी जताई थी. इसके बाद अब सरकार द्वारा जिम्मेदार अधिकारियों पर एक्शन की तैयारी की जा रही है लेकिन मामला मुख्य सचिव और डीजीपी स्तर के अधिकारियों का होने की वजह से सरकार सोच-समझकर आगे बढ़ रही है. केंद्र द्वारा बढ़ते दबाव बाद पंजाब सरकार ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है, पंजाब सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि चार्जशीट के बाद अधिकारियों को जवाब के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. क्योंकि इसके लिए एक जांच अधिकारी नियुक्त किया जाएगा. जिसमें एक लंबी प्रक्रिया होती है.

यह भी पढ़ें: पंजाब सरकार के फैसले को महिला आयोग चेयरपर्सन ने दी चुनौती, फिर खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, आज होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget