एक्सप्लोरर

Punjab Crime: पंजाब के गुरुद्वारे में मारे गए युवक की हुई पहचान, बेअदबी के आरोप में हुई थी हत्या, 7 दिन की रिमांड पर आरोपी

Phagwara Murder Case: पंजाब पुलिस ने कहा है कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गुरुद्वारे में बेअदबी की कोई घटना नहीं हुई. पुलिस ने बताया कि मारे गए युवक का जन्म दिल्ली के पश्चिमपुरी में हुआ था.

Punjab: पंजाब के फगवाड़ा के एक गुरुद्वारा परिसर में सिखों के निहंग संप्रदाय के एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर मारे गए युवक की पहचान हो गई है. युवक पश्चिम दिल्ली के पश्चिमपुरी में रहता था. पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि युवक की पहचान विशाल कपूर के रूप में की गई है. युवक की हत्या के आरोपी रमनदीप सिंह को अदालत ने एक सप्ताह के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.

घटना के बाद निहंग रमनदीप सिंह ने दावा किया था कि अज्ञात पीड़ित ऐतिहासिक गुरुद्वारा छेवीं पादशाही चौरा खूह में बेअदबी के कृत्य को अंजाम देने आया था. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गुरुद्वारे में बेअदबी की कोई घटना नहीं हुई. पुलिस ने बताया कि दिवंगत दविंदर कपूर के बेटे विशाल का जन्म दिल्ली के पश्चिमपुरी में हुआ था.

युवक के बारे में क्या जानकारी मिली?

पुलिस के बयान में कहा गया है, ‘‘बचपन में विशाल 8-10 साल तक फगवाड़ा में रहा. फिर वह अपनी दादी के साथ दिल्ली चला गया और कुछ समय तक वहीं रहा. पुलिस ने बताया कि दादी के निधन के बाद वह बेसहारा हो गया. वह दिल्ली में सड़कों पर अपना जीवन गुजार रहा था, जहां गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ने उसकी मदद की. पुलिस ने बताया कि उसने वहां से जाने की इच्छा जताई, जिसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं था.

7 दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी

‘निहंग’ सिख समुदाय के योद्धा समुदाय से संबंधित होते हैं, जिनके सदस्य आमतौर पर पारंपरिक हथियारों के साथ नीले वस्त्रों में देखे जाते हैं. रमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने घटना में मारे गए व्यक्ति के खिलाफ धारा 295 ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) भी लगाई. पुलिस अधीक्षक गुरप्रीत सिंह ने कहा कि रमनदीप सिंह को अदालत ने सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.

निहंग ने वीडियो जारी कर ली थी हत्या की जिम्मेदारी

निहंग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने हत्या की जिम्मेदारी ली और दावा किया कि उसने आत्मरक्षा में कार्रवाई की. रमनदीप सिंह की ओर से अपलोड किए गए एक अन्य वीडियो में पीड़ित को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उसे किसी ने गलत काम में शामिल होने के लिए भेजा था. ढिल्लों ने पहले कहा था कि निहंग के खिलाफ लगाई गई आईपीसी की धारा 304 को आगे की जांच के बाद धारा 302 (हत्या) में बदला जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha elections: बसपा के लिए राह नहीं आसान, लोकसभा चुनाव से पहले टूट सकता है यह गठबंधन, इस वजह से चर्चा तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget