एक्सप्लोरर

Nuh Braj Mandal Yatra: नूंह में 'शोभा यात्रा' से पहले गुरुग्राम में दहशत, झुग्गियां खाली नहीं करने पर आग लगाने की मिली धमकी

नूंह में ब्रजमंडल यात्रा की चेतावनी के बाद जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है. आसपास के जिलों को भी अलर्ट पर रखा गया है.

Nuh Braj Mandal Yatra News: हरियाणा के गुरुग्राम के पड़ोसी नूंह जिले में सोमवार को निकाली जाने वाली 'शोभा यात्रा' से पहले गुरुग्राम के सेक्टर-69 में झुग्गियों पर कुछ 'चेतावनी वाले' पोस्टर लगाए गए.  निवासियों को क्षेत्र खाली करने या परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई है. सेक्टर-69 स्थित झुग्गी बस्ती में लगभग 200 परिवार रहते हैं, जिनमें ज्यादातर पश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिक हैं. 

‘झोपड़ियों में आग लगाने की मिली चेतावनी’
एक निवासी दिनेश राय ने कहा शनिवार और रविवार की रात कुछ अज्ञात लोगों ने दो पोस्टर चिपकाए और हमें 28 अगस्त तक क्षेत्र खाली करने या गुस्से का सामना करने की धमकी दी. उन्होंने कहा, "पोस्टरों में निवासियों को 28 अगस्त तक झुग्गी खाली करने की चेतावनी दी गई है, अन्यथा उनकी झोपड़ियों में आग लगा दी जाएगी, और वहां रहने वाले लोग अपने जीवन के लिए जिम्मेदार होंगे. पोस्टरों पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद् के भी नाम हैं. झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों ने बताया कि 31 जुलाई को नूंह में हुई सांप्रदायिक झड़प से भड़की हिंसा के गुरुग्राम पहुंचने के बाद ज्यादातर झोपड़ियां खाली हो गईं और अब भी उनमें ताले लगे हुए हैं. हालांकि पुलिस ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया, लेकिन झुग्गीवासियों में डर और दहशत बना हुआ है.

‘आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई’
बादशाहपुर थाने के एसएचओ सतीश देशवाल ने कहा कि मामला हमारे संज्ञान में आया है और हमने लोगों की सुरक्षा के लिए पीसीआर वैन के साथ-साथ पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की है. हमने मौके से चेतावनी वाले पोस्टर बरामद किए हैं. मामले की जांच चल रही है. इस कृत्य के पीछे जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और गिरफ्तार किया जाएगा. 

नूंह में धारा 144 लागू
आपको बता दें कि हरियाणा के नूंह जिला प्रशासन ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू कर दी, जिससे एक स्थान पर चार या अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है क्योंकि प्रशासन द्वारा अनुमति देने से इनकार करने के बावजूद हिंदू संगठन 28 अगस्त को धार्मिक जुलूस निकालने पर अड़े हुए हैं. शोभा यात्रा के मद्देनजर जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित कर दी गई हैं. 

यह भी पढ़ें: Nuh Braj Mandal Yatra Live: नूंह में रोक के बाद भी यात्रा पर अड़ी VHP, सुरक्षा सख्त, ओवैसी बोले- अपराधियों के आगे BJP बेबस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले सपोर्ट, अब तंज, RSS चीफ भागवत ने क्यों कहा- ये Gen-Z...
पहले सपोर्ट, अब तंज, RSS चीफ भागवत ने क्यों कहा- ये Gen-Z...
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'
जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Embed widget