एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: नवजोत सिंह सिद्धू बोले- 17 साल के राजनीतिक करियर में नहीं रहा कोई लालच

Punjab News: कांग्रेस पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए चरणजीत सिंह को सीएम का चेहरा बनाया. नवजोत सिंह सिद्धू भी रेस में शामिल थे.

Punjab Election 2022: कांग्रेस पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम का चेहरा बनाया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी सीएम का चेहरा बनने की रेस में शामिल थे. नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी के फैसले का समर्थन किया है. नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि उन्हें किसी पद का लालच नहीं है. 

पिछले कई सप्ताह से चन्नी और सिद्धू मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी का उम्मीदवार घोषित किये जाने के लिए जोर लगा रहे थे. कांग्रेस पार्टी को हालांकि बगावत का डर नज़र आ रहा था. सिद्धू ने कहा, '17 साल के राजनीतिक करियर में सिद्धू कभी किसी पद के लिए लालायित नहीं रहा, लेकिन हमेशा पंजाब की बेहतरी और उसके लोगों की जिंदगी में सुधार चाहा.''

राहुल गांधी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यह वही हैं, जिन्होंने पिछले साल एक दलित को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया. उन्होंने कहा, ''यह बदलाव का पल है, जो लोगों के जीवन को बेहतर कर सके. हमें किसी चीज की जरूरत नहीं है. हमारी जरूरत बस पंजाब का कल्याण है. पंजाब के प्रति मेरे प्यार ने हमेशा उसकी बेहतरी चाही है.''

अमरिंदर सिंह पर बोला हमला

पहले सिद्धू ने ट्वीट किया था कि वह मुख्यमंत्री के चेहरे पर पार्टी के फैसले को मानेंगे.  पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए सिद्धू ने कहा, ''अब अमरिंदर सिंह डबल इंजन की बात करते हैं. ये वही लोग हैं, जिन्होंने पंजाब को लूटा.''

अमरिंदर सिंह ने पिछले साल पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटाये जाने के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और पंजाब लोक कांग्रेस नामक नयी पार्टी बनायी थी. पंजाब लोक कांग्रेस भाजपा के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रही है. अमरिंदर सिंह की पार्टी ने हालांकि नवजोत सिंह सिद्धू पर हमला बोला है. पंजाब लोक कांग्रेस ने सिद्धू का एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने दावा किया था कि सीएम का फैसला पंजाब के लोग करेंगे.

Punjab Election 2022: पंजाब में बीजेपी को मिली बड़ी कामयाबी, दो नामी फिल्म हस्तियों ने पार्टी ज्वाइन की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget