एक्सप्लोरर

Punjab Police: अब पंजाब पुलिस शादियों में बजाएगी बैंड, कोई भी करवा सकता है बुकिंग, एक घंटे के देने होंगे इतने रुपए

पंजाब की मुक्तसर जिला पुलिस ने सर्कुलर जारी कर शहवासियों को जानकारी दी है कि कोई भी उनका पुलिस बैंड बुक कर सकता है. इसके लिए सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों के लिए अलग-अलग रेट निर्धारित किए गए है.

Punjab News: अक्सर आपने स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और बड़े सरकारी कार्यक्रमों में पुलिस बैंड की धुन को सुना होगा. हर राज्य की पुलिस का अपना एक बैंड होता है. जो सिर्फ खास मौकों पर बजाया जाता है लेकिन अगर अब पंजाब पुलिस का बैंड किसी शादी या फिर अन्य कार्यक्रमों में बजता हुआ दिखाई दे तो हैरान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि पंजाब के मुक्तसर जिले की पुलिस कुछ ऐसा ही करने वाली है. वो अब शादी समारोह या किसी भी फंक्शन में बैंड बजाती दिखाई देने वाली है.

मुक्तसर पुलिस की ओर से जारी हुआ सर्कुलर 
मुक्तसर पुलिस की ओर से इसके लिए एक सर्कुलर जारी कर शहवासियों को इस बारे में सूचना दी गई है. जिसमें कहा गया है कि आप अपने घरेलू समारोह के लिए भी मुक्तसर पुलिस का बैंड बुक करवा सकते है. सर्कुलर के अनुसार कोई भी सरकारी या नीजी व्यक्ति पुलिस का बैंड बुक करवा सकता है.

क्या है पुलिस बैंड की बुकिंग का रेट
मुक्तसर पुलिस की ओर से जारी किए गए सर्कुलर के अनुसार पुलिस बैंड की बुकिंग के अलग-अलग रेट निर्धारित किए गए है. जो कि प्रति घंटे के हिसाब से है. सरकारी कर्मचारियों को जहां एक घंटे की बुकिंग के लिए पांच हजार रुपए देने होंगे. वही प्राइवेट कर्मचारियों और आम लोगों से एक घंटे के सात हजार रुपए चार्ज किए जाएंगे. इसी तरह सरकारी कर्मचारी से हर अतिरिक्त घंटे के लिए 2,500 रुपये और जनता से 3,500 रुपये वसूले जाएंगे. इसके अलावा बुकिंग करने वाले से 80 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से गाड़ी का खर्च पुलिस लाइन से उस समारोह तक जाने के लिए चार्ज किया जाएगा. पुलिस बैंड की बुकिंग के लिए पुलिस कंट्रोल रूम या पुलिस लाइन में संपर्क किया जा सकता है, इसके अलावा बैंड बुकिंग के लिए एक मोबाइल नंबर भी दिया गया है. 80549-42100 नंबर पर संपर्क कर बैंड बुकिंग किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Harjot Bains: कौन हैं IPS ज्योति यादव जिससे शादी रचाने वाले हैं पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget