एक्सप्लोरर

Nuh Violence: नूंह हिंसा के बाद मोनू मानेसर का पहला बयान, कहा- ‘बवाल से मेरा कोई लेना देना नहीं’

Nuh Communal Clash: नूंह हिंसा की आग सोहना के बाद गुरुग्राम में पहुंची. गुरुग्राम के सेक्टर-57 में एक मस्जिद में आग लगा दी गई. वहीं नूंह हिंसा को लेकर मोनू मानेसर का भी बयान सामने आया है.

Haryana News: हरियाणा में नूंह में हुई हिंसा को लेकर मोनू मानेसर का पहला बयान सामने आया है. एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान मोनू मानेसर ने कहा कि मैं कल नूंह नहीं गया. नूंह में हुए बवाल से मेरा कोई लेना देना नहीं है. वहीं आपको बता दें कि नूंह हिंसा की आग अब सोहना के बाद गुरुग्राम तक फैल चुकी है. गुरुग्राम में भीड़ ने एक मस्जिद में आग लगा दी. वहीं अभी तक इस हिंसा में 5 लोगों को मौत हो चुकी है.  

नूंह हिंसा में कैसे आया मोनू मानेसर का नाम?
कुछ दावों के मुताबिक, बल्लभगढ़ में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जो झड़प की वजह बना. ऐसी भी खबरें थीं कि राजस्थान में दो मुस्लिम व्यक्तियों की हत्या में वांछित गोरक्षक मोनू मानेसर को जुलूस में शामिल होना था. लेकिन विहिप की सलाह पर उसने जुलूस में भाग नहीं लिया, क्योंकि उन्हें डर था कि मोनू मानेसर के जूलूस में शामिल होने से तनाव पैदा हो सकता है. वहीं ट्विटर पर मोनू मानेसर को कथित तौर पर नूंह आने की चुनौती देने की धमकियां भी दी गईं थी.

हरियाणा पुलिस की 20 कंपनियां तैनात
नूंह जिले में हिंसा के बाद अर्धसैनिक बलों की 20 कंपनियां और हरियाणा पुलिस बल की भी 20 कंपनियां तैनात की गई है. नूंह एसपी नरेंद्र बिजारणिया ने बताया कि उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं उन्होंने आम जनता से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. 

नूंह उपायुक्त कैंप कार्यालय में बैठक 
वहीं नूंह हिंसा को लेकर नूंह उपायुक्त कैंप कार्यालय में शांति समिति की बैठक की गई. नूंह एसपी नरेंद्र बिजारणिया ने बताया कि हिंदू और मुस्लिम दोनों कमेटियों को बातचीत के लिए बुलाया गया है. पहले दोनों की अलग-अलग बैठकें की हैं और एक बार कॉमन ग्राउंड तैयार होते ही आज शाम कॉमन बैठक की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Haryana Nuh Violence LIVE: नूंह हिंसा के बाद हुई शांति कमेटी की बैठक, एक्टिंग एसपी ने की शांति की अपील, अब तक 16 FIR दर्ज

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Monsoon Session 2026: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget