एक्सप्लोरर

Sonipat News: प्रेमिका को पहले कनाड़ा से बुलाया, फिर हत्या कर शव फार्म हाउस में दबाया, 9 माह बाद ऐसे हुआ खुलासा

Haryana Crime News: कनाड़ा में रह रही प्रेमिका को सोनीपत बुलाकर हत्या करने के मामले का खुलासा हुआ है. पुलिस ने फार्म हाउस से युवती के शव के अवशेष बरामद किए है. जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है.

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले में एक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जून 2022 में युवती को प्रेमी ने कनाड़ा से बुलाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी, और उसके शव को एक फार्म हाउस में दफना दिया था. पुलिस ने अपहरण और हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी सुनील उर्फ शिल्ला की निशानदेही पर एक फार्म हाउस से युवती के शव के अवशेष बरामद कर लिए है. 

कनाड़ा से बुलाया था प्रेमिका को
रोहतक के बालंद गांव की मोनिका कनाड़ा में रहती थी. मोनिका का सोनीपत जिले के गुमड़ गांव निवासी सुनील उर्फ शिल्ला से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसके चलते प्रेमी सुनील ने मोनिका को जनवरी 2022 में मिलने के लिए सोनीपत बुलाया था. प्रेमी सुनील से मिलने से पहले मोनिका अपने घर रोहतक के बालंद गांव आई थी. जब 22 जनवरी 2022 की शाम मोनिका अपने घर नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने गन्नौर थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. जिसको लेकर पहले तो इस मामले की जांच गन्नौर पुलिस ने की लेकिन जब वो मामले को सुलझा नहीं पाई तो रोहतक रेंज के तत्कालीन आईजी ने इस मामले में जांच के लिए भिवानी सीआईए- 2 को लगाया.

फार्म हाउस से शव के अवशेष बरामद
भिवानी सीआईए-2 ने इस मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए पहले तो मोनिका के प्रेमी गुमड़ गांव निवासी सुनील उर्फ शिल्ला को गिरफ्तार किया. उसके बाद जब आरोपी से पूछताछ की गई थी तो उसने सारी सच्चाई उगल दी. आरोपी सुनील ने बताया कि उसने जून 2022 में मोनिका को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था. फिर उसके शव को सोनीपत के गांव गढ़ी झंझारा रोड पर स्थित एक फार्म हाउस में दबा दिया था. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव को फार्म हाउस से बरामद कर लिया. पुलिस ने युवती के अवशेषों को जांच के लिए भेजा है.

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: कैप्टन ने उठाई किसानों का मुआवजा डबल करने की मांग, बादल ने भी दिया साथ, अब क्या फैसला लेंगे CM मान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget