एक्सप्लोरर

Punjab News: तलवार से युवक की उंगलियां काटने वाले शख्स का पुलिस ने किया एनकाउंटर, भूपी राणा गैंग से है संबंध

Mohali Encounter:नौजवान की उंगलियां काटने की यह वारदात आठ फरवरी की बतायी जा रही है. इसको लेकर हरदीप सिंह के बयान पर मोहाली के फेज 1 पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी.

Mohali Vodeo Viral: पंजाब के मोहाली (Mohali) में शनिवार को पुलिस (Policr) और अपराधियों की मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस की सीआईए (CIA) टीम को युवक की उंगलियां काटने मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. हालांकि, एक आरोपी के पैर में गोली भी लगी है, जिसका इलाज कराया जा रहा है.

एक आरोपी के पैर में लगी गोली 
मोहाली में युवक की उंगलियां काटने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस इन गैंगस्टरों का काफी देर से पीछा कर रही थी. इसी दौरान उनका पीछा करते हुए पटियाला के शंभु बॉर्डर के पास पहुंची तो गैंगस्टरों ने अचानक अपनी गाड़ी रोक ली. इसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने भी कई राउंड फायरिंग की. इस दौरान एक गैंगेस्टर के पांव में गोली लग गई. इसके बाद भी दोनों मानने को तैयार नहीं थे. आखिकार पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर ही लिया.

भूप्पी गैंग के हैं दोनों गैंगेस्टर
पुलिस के अुनसार, दोनों गैंगस्टर भूप्पी गैंग के बताए जा रहे हैं. मोहाली पुलिस ने कहा कि उंगलियां काटने के मामले में मुख्य आरोपी गौरव उर्फ गोरी और उसके साथी तरुण को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की सारी घटना टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. 

वायरल हो रहा था वीडियो 
आपको बता दें कि पंजाब के मोहाली से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा था. इसमें एक युवक की उक्त दोनों बदमाशों ने बड़ी ही बेरहमी से तेजधार हथियार से उंगलियां काट दीं. जानकारी हो कि उंगलियां काटने का दिल दहला देने वाला वीडियो बना कर वायरल किया गया था. इसके बाद से ही पुलिस मामले की जांच कर रही थी. पुलिस दोनों गैंगेस्टरों को लगातार खोज रही थी. इसके बाद शनिवार को पुलिस को इसमें सफलता मिली.

आठ फरवरी की है वारदात
नौजवान की उंगलियां काटने की यह वारदात आठ फरवरी की बतायी जा रही है. इसको लेकर हरदीप सिंह के बयान पर मोहाली के फेज 1 पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी. जानकारी हो कि गौरी के भाई बंटी का कत्ल हुआ था. इसे लेकर गौरी को शक था कि हरदीप का इसमें हाथ था. इसकी के चलते उन्होंने हरदीप के साथ ऐसा किया. अभी हरदीप का पीजीआई में इलाज चल रहा है, जहां इसकी दो उंगलियां जोड़ दी गई हैं.

यह भी पढ़ें: गुरु ग्रंथ साहिब को ढाल बनाकर थाने ले जाने वाले पंजाब के वारिस नहीं कहे जा सकते: CM भगवंत मान का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget