एक्सप्लोरर

Punjab: कॉलेज में छात्रों के 2 गुटों के बीच क्रिकेट मैच के दौरान झड़प, कश्मीरी छात्र भी थे शामिल

Punjab News: मोहाली के एक कॉलेज में क्रिकेट मैच के दौरान छात्रों के बीच झड़प हो गई, जिसमें कश्मीरी छात्र भी शामिल थे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लिया है.

Punjab Latest News: पंजाब के मोहाली से एक हैरान करने वाला ममला सामने आया है. दरअसल, जिले के डेराबस्सी ईलाके में स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में बुधवार (23 अप्रैल) को क्रिकेट मैच के दौरान छात्रों के बीच झड़प हो गई. पुलिस ने जानकारी गुरुवार (25 अप्रैल) को दी कि इस झड़प में कुछ कश्मीरी छात्र भी शामिल थे. घटना के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें छात्रों के बीच मारपीट होता दिख रहा है.

पुलिस के अनुसार, यह झड़प उस समय हुई, जब संस्थान में छात्रों के बीच एक अनौपचारिक क्रिकेट मैच खेला जा रहा था. खेल के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई. मौके पर मौजूद अन्य छात्रों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई.

सूचना मिलते ही डेराबस्सी पुलिस मौके पर पहुंच गई और छात्रों को शांत कराया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को समय रहते नियंत्रण में ले लिया गया और किसी भी छात्र को गंभीर चोट नहीं आई है. पुलिस ने छात्रों से बातचीत कर मामला शांतिपूर्वक सुलझा लिया.

स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है- पुलिस

डेराबस्सी पुलिस स्टेशन के प्रभारी ने कहा, "हमें घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद हमारी टीम मौके पर पहुंची. हमने दोनों पक्षों की बात सुनी और विवाद को वहीं सुलझा लिया गया. स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है."

संस्थान प्रशासन ने भी इस घटना को लेकर चिंता जाहिर की है और सभी छात्रों से संयम बरतने की अपील की है. प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों को अनुशासन बनाए रखने की सख्त हिदायत दी है. साथ ही, प्रशासन इस बात की भी जांच कर रहा है कि आखिर विवाद की शुरुआत कैसे हुई और क्या इससे पहले भी दोनों पक्षों के बीच कोई तनाव था.

घटना में शामिल छात्रों की पहचान की जा रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है, ताकि यह पता चल सके कि झगड़े की शुरुआत किसने की. इस बीच, कश्मीरी छात्रों से जुड़े संगठनों ने भी इस घटना को लेकर चिंता जताई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
'अगर चरणजीत चन्नी को CM फेस...', पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राजा वडिंग ने तोड़ी चुप्पी
'अगर चरणजीत चन्नी को CM फेस...', पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राजा वडिंग ने तोड़ी चुप्पी
चरणजीत चन्नी ने दिखाया दम, कांग्रेस की बढ़ी टेंशन! क्या पंजाब में दोहराएगा मांझी-चंपई वाला सियासी इतिहास?
चरणजीत चन्नी ने दिखाया दम, बढ़ी कांग्रेस की टेंशन! क्या पंजाब में दोहराएगा मांझी-चंपई वाला सियासी इतिहास?
Ludhiana News: लुधियाना में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, 10 मीटर तक घसीटा
लुधियाना में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, 10 मीटर तक घसीटा

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget