एक्सप्लोरर

PM Modi Cabinet Oath: हरियाणा के कौन-कौन सांसद बनेंगे मोदी कैबिनेट में मंत्री? मनोहर लाल खट्टर ने की पुष्टि

PM Modi 3.0 Cabinet Oath: हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के मुताबिक PMO से चाय का निमंत्रण मिला था. पीएम मोदी हमेशा से कैबिनेट गठन से पहले संभावित मंत्रियों को बुलाकर उनसे चर्चा करते हैं.

PM Modi Cabinet Oath Today: पीएम मोदी कैबिनेट ओथ टुडे: आज सुबह से ही पीएम मोदी कैबिनेट के शपथ ग्रहण को लेकर चर्चा चरम पर है. सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि पीएम से किन-किन सांसदों को चाय पार्टी में शामिल होने के लिए बुलाया गया है. इसको लेकर जारी चर्चा के बीच हरियाणा के पूर्व सीएम और करनाल से चुने गए सांसद मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा की स्थिति स्पष्ट करने के लिए एक बयान दिया है. 

हरियाणा से 10 लोकसभा सीटों में पांच सांसद बीजेपी के चुनकर लोकसभा में पहुंचे हैं, लेकिन इनमें से तीन सांसदों को पीएमओ से फोन कर चाय पार्टी में शामिल होने को कहा गया. यह चौंकाने वाला है. इस पर सियासी विश्लेषकों का कहना है कि हरियाणा में आगामी कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी ने वहां के सांसदों को तवज्जो देने का फैसला लिया होगा. 

भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद मनोहरलाल खट्टर ने कहा, "प्रधानमंत्री कार्यलय से चाय का निमंत्रण मिला था. स्वाभाविक है कि इस प्रकार की परंपरा का पालन पीएम हमेशा करते आये हैं. वह अपने मंत्रिमंडल के गठन से पहले संभावित सहयोगियों को चाय पर बुलाते हैं. वह चाय पर उन्हीं को बुलाते हैं, जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करना होता है. हरियाणा से मेरे अलावा, राव इंद्रजीत सिंह और कृष्ण पाल गुर्जर को भी बुलाया गया है. 

कौन हैं मनोहर लाल खट्टर?

हरियाणा के पूर्व सीएम हैं मनोहर लाल खट्टर. वह हरियाणा के करनाल से सांसद चुने गए हैं. लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य के रूप में भी वह काम कर चुके हैं. हरियाणा में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री रह चुके हैं एमएल खट्टर. वह 1994 में बीजेपी में शामिल हुए थे. 1977 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य हैं. खट्टर ने दिव्यांशु बुद्धिराजा को 2,32,577 मतों के अंतर से हराया.

हरियाणा में वह बीजेपी के संगठन महासचिव के रूप में काम कर चुके हैं. मनोहर लाल खट्टर का चुनाव जीतने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वो मोदी 3.0 कैबिनेट में शामिल होंगे. आज उन्होंने इस बात की खुद पुष्टि भी की है.

Modi Cabinet 2024: मोदी कैबिनेट में कांग्रेस से BJP में आए पंजाब के इस नेता को मिलेगी जगह, PM के साथ चाय का मिला न्योता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget