एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से कांग्रेस ने रखा दूर तो नाराज हुए मनीष तिवारी, कहा- 'अगर मेरी चुप्पी...'

मनीष तिवारी ने कांग्रेस के नेताओं को मेल लिखकर ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान बोलने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन कांग्रेस के वक्ताओं में उनका नाम शामिल नहीं किया गया. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है.

ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में चर्चा चल रही है. इस बीच कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी नाराज हो गए हैं. दरअसल, पार्टी ने उन्हें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा से दूर रखा है.

इसको लेकर दिल्ली में संसद परिसर में जब उनसे पत्रकारों ने गाना शेयर करने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि अगर आप मेरी चुप्पी नहीं समझते हैं, तो आप मेरे शब्दों को भी नहीं समझेंगे. जब उनसे पूछा गया कि आप ये किससे कह रहे हैं तो उन्होंने कहा कि थोड़ी खोजी पत्रकारिता कीजिए.

मनीष तिवारी ने गाना एक्स पर किया शेयर

इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म ‘पूरब और पश्चिम’ के गीत ‘‘है प्रीत जहां की रीत सदा, मैं गीत वहां के गाता हूं, भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं’’ शेयर किया. 

बता दें कि चंडीगढ़ से कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी और तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का रुख दुनिया के सामने रखने के लिए सरकार के प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे. ये प्रतिनिधिमंडल पहलगाम हमले और पाकिस्तान पर भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद विदेश भेजा गया था.

चर्चाओं पर लगा विराम

इसके बाद से ही सवाल उठ रहे थे कि क्या कांग्रेस की तरफ से लोकसभा में चर्चा के दौरान दोनों नेता बोलेंगे? इन अटकलों पर तब विराम लगा जब कांग्रेस ने लोकसभा में बोलने के लिए नाम तय किए. इनमें दोनों नेताओं का नाम नहीं था.

शशि थरूर को लेकर कांग्रेस के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि पार्टी ने शशि थरूर से पूछा था कि क्या वह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान संसद में बोलने के इच्छुक हैं, लेकिन उन्होंने मना कर दिया.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
जंतर-मंतर पर Gen-Z की 'नो-फिल्टर' क्रांति, उंगलियों के इशारों से मचाया बवाल, समझिए इन इशारों का मतलब
जंतर-मंतर पर Gen-Z की 'नो-फिल्टर' क्रांति, उंगलियों के इशारों से मचाया बवाल, समझिए इन इशारों का मतलब
Embed widget