एक्सप्लोरर

मनिंदरजीत सिंह बेदी पंजाब के नए एडवोकेट जनरल, गुरमिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद नियुक्ति

Punjab News: गुरमिंदर सिंह ने रविवार (30 मार्च) को पंजाब के एडवोकेट जनरल के पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद मनिंदरजीत सिंह बेदी को पंजाब का नया AG नियुक्त किया गया है.

Punjab New Advocate General: सीनियर वकील मनिंदरजीत सिंह बेदी रविवार (30 मार्च) को पंजाब के नए एडवोकेट जनरल नियुक्त किए गए हैं. उन्होंने गुरमिंदर सिंह की जगह ली है. गुरमिंदर सिंह के पद से इस्तीफा देने के बाद अधिवक्ता मनिंदरजीत सिंह बेदी को पंजाब का नया महाधिवक्ता (AG) नियुक्त किया गया है. पंजाब की भगवंत मान सरकार की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है.

पंजाब सरकार की ओर से देर शाम जारी एक नोटिफिकेशन में कहा गया है, "पंजाब के राज्यपाल भारत के संविधान के अनुच्छेद 165 के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए मनिंदरजीत सिंह बेदी, पुत्र इंद्रजीत सिंह बेदी को पंजाब राज्य के एडवोकेट जनरल के रूप में नियुक्त करते हैं, जो उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगा."

गुरमिंदर सिंह AAP सरकार में तीसरे AG थे

गुरमिंदर सिंह ने रविवार (30 मार्च) को पंजाब के एडवोकेट जनरल के पद से इस्तीफा दे दिया. सूत्रों ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री ऑफिस को अपना इस्तीफा सौंप दिया. उनके इस्तीफे के पीछे का मेन कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. गुरमिंदर सिंह मार्च 2022 में सत्ता में आई आप सरकार में तीसरे एजी थे. 

गुरमिंदर सिंह ने पत्र में क्या लिखा?

लाइव लॉ के मुताबिक 30 मार्च को लिखे पत्र में वरिष्ठ वकील गुरमिंदर सिंह ने लिखा, "चूंकि मैं अपनी निजी प्रैक्टिस फिर से शुरू करना चाहता हूं, इसलिए मैं इस पद पर बने रहने का इच्छुक नहीं हूं." वह आम आदमी पार्टी सरकार के तीन साल के कार्यकाल में पंजाब में पद से इस्तीफा देने वाले तीसरे एजी हैं.

अक्टूबर 2023 में पंजाब के AG बने थे गुरमिंदर सिंह 

वरिष्ठ वकील विनोद घई की जगह पर गुरमिंदर सिंह को अक्टूबर 2023 में पंजाब का एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया था. अनमोल रतन सिद्धू आम आदमी पार्टी की सरकार में पहले एजी थे और उन्होंने जुलाई 2022 में इस्तीफा दे दिया था.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?
राघव चड्ढा ने कैंसर से की पेपर लीक की तुलना, 'आज सरकार...'
राघव चड्ढा ने कैंसर से की पेपर लीक की तुलना, 'आज सरकार...'
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget