एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: लुधियाना में अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल और चरणजीत सिंह चन्नी पर साधा निशाना, जानें- क्या कहा?

Amit Shah In Punjab: पंजाब के लुधियाना में गृहमंत्री अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अगर उनकी चली तो सारे आतंकवादियों को खुली छूट दे देंगे.

HM Amit Shah In Ludhiana: पंजाब के लुधियाना में गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पंजाब के सीएम चन्नी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निधाना साधा. उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी कह रहे हैं कि हम पंजाब को नशे से मुक्त करेंगे. अरे केजरीवाल जी, पूरी दिल्ली को शराब में डुबाने के बाद आप पंजाब में आकर कहते हैं कि हम नशे से मुक्त करेंगे. क्या ये पंजाब को नशा मुक्त कर सकते हैं? केजरीवाल साहब सिर्फ वोट की राजनीति करते हैं.

'सीएम चन्नी का पंजाब की सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं'

वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम चन्नी पर हमला बोलते हुए कहा कि चन्नी जी के नेतृत्व में पंजाब सुरक्षित रह सकता है क्या? कोई कॉमेडी फिल्म नहीं देश चलाना है. इनका सुरक्षा से कोई लेना देना नहीं है. यूपीए की सरकार में हर रोज आतंकी घुसते थे, लेकिन हमने 10 दिन में पाकिस्तान में घुस कर एयर स्ट्राइक की. मोदी ने 2014 में सत्ता में आने के बाद 2015 में वन रैंक वन पेंशन दिया. वहीं गृहमंत्री ने कहा कि चन्नी साहब आप फिर से सरकार बनाने का ख्वाब देख रहे हैं, लेकिन जो पीएम को पंजाब आने पर सुरक्षित नहीं रख सकता वो पंजाब को क्या सुरक्षा देंगे? चन्नी को एक सेंकड भी यहां शासन करने का अधिकार नहीं है.

UP Election 2022: दूसरे चरण के 114 उम्मीदवार ने की केवल आठवीं तक पढ़ाई, इतने नेता अशिक्षित

गृहमंत्री अमित शाह ने गिनाये भाजपा के लक्ष्य

नशे को लेकर उन्होंने कहा कि पंजाब में एक बार एनडीए की सरकार बना दो, पांच साल में पंजाब में ड्रग की विदाई करने का काम करेंगे. गृहमंत्री ने कहा कि सिख दंगे आज भी कोई नहीं भूल सकता, राजीव गांधी ने कहा था जमीन हिलती है तो पेड़ गिरते हैं, कांग्रेस वालों आपने पाप किया था. पंजाब में धर्म परिवर्तन की समस्या है. चन्नी साहब रोक नहीं सकते, केजरीवाल साहब के आदमी भी रोक नहीं सकते लेकिन बीजेपी आई तो धर्म परिवर्तन कराने वाले पंजाब के बाहर दिखाई देंगे. पंजाब के विकास के लिए हमारे मुख्य लक्ष्य, शांति और भाईचारा, माफिया मुक्त पंजाब, नशा मुक्त पंजाब, हर हाथ को रोजगार, खुशहाल किसान, निरोगी पंजाब, सबको शिक्षा का अधिकार, औद्यौगिकीकरण को बढ़ावा, सशक्त नारी है.

पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर कही ये बात

गृहमंत्री ने कहा कि पंजाब में कोई लचर सरकार पंजाब और देश की सुरक्षा नहीं कर सकती. चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में क्या पंजाब सुरक्षित रह सकता है? केजरीवाल जी का सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है, उनकी चली तो सारे आतंकवादियों को खुली छूट दे देंगे. उन्होंने निशाना साधा कि चन्नी साहब ख्वाब देख रहे हैं पंजाब में फिर से सरकार बनाने का, जो आदमी देश के प्रधानमंत्री का रूट सुरक्षित नहीं रख सकता, वो पंजाब को सुरक्षित नहीं रख सकता है. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में हमने ड्रग्स के खिलाफ एक बहुत बड़ा अभियान चलाया है. भारत सरकार ने 2020 और 2021 में इतनी ड्रग्स पकड़ी गई है, जितनी 10 साल में भी नहीं पकड़ी गई. पंजाब में ऐसी सरकार चाहिए जो ड्रग्स को पकड़ने में मोदी सरकार को सहयोग करे.

Punjab election 2022: केजरीवाल ने कहा- स्थिर सरकार के लिए चाहिए इतनी सीटें.... PM मोदी की सुरक्षा पर दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget