एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले हरियाणा के कृषि मंत्री का बड़ा दावा, 'एग्जिट पोल सिर्फ एक...'

Lok Sabha Elections Exit Poll Result 2024: एग्जिट पोल के आंकड़ों को लेकर हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि पीएम मोदी ने लोगों से 400 सीटें देने की अपील की थी, लोगों ने इसे मान लिया है.

Lok Sabha Elections Exit Poll: लोकसभा चुनाव के संपन्न होने और नतीजों के आने से ठीक पहले तमाम एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आए. एनडीए एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है. एग्जिट पोल को एक तरफ जहां सत्ता पक्ष के नेता सही बता रहे हैं, वहीं विपक्ष के नेता इसे गलत बता रहे हैं. विपक्ष का दावा है कि नतीजे एग्जिट पोल के विपरीत होंगे और देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी. एग्जिट पोल पर हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर की प्रतिक्रिया सामने आई है.

कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि एग्जिट पोल से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है. हालांकि, यह केवल एक अनुमान है, लेकिन अनुमान सच्चाई के आसपास ही होते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से 400 सीटें देने की अपील की थी, लोगों ने उस बात को मान लिया है. रोहतक और सिरसा में मुकाबला कड़ा था, लेकिन फिर भी ये सीटें भाजपा ही जीतेगी.

नौकरियों में सामाजिक आर्थिक आधार पर आरक्षण को हाई कोर्ट की ओर से खारिज करने पर कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार ने बहुत अच्छा काम किया था, समाज में समानता लाने का प्रयास किया गया. सरकार अब सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी क्योंकि हम मानते हैं कि हमारी सरकार ने प्रदेश के लिए अच्छा काम किया है. 

सरकार 2 गुना ज्यादा नौकरी देगी- कंवरपाल गुर्जर
वहीं नौकरी के मामले पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार को निशाने पर लिया है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार से कई गुना भर्ती मौजूदा सरकार ने की है. हुड्डा सरकार की ज्यादातर भर्तियां रद्द हो चुकी हैं. मौजूदा सरकार अपना कार्यकाल पूरा होने तक हुड्डा सरकार से 2 गुना ज्यादा नौकरी देने का काम करेगी.

बता दें कि हरियाणा के एग्जिट पोल में लगभग सभी एजेंसियों ने बीजेपी के लिए बढ़त बताई है, लेकिन कुछ एग्जिट पोल ने बीजेपी को नुकसान भी दिखाया है. पिछली बार बीजेपी राज्य की सभी 10 सीटें जीतने में कामयाब रही थी. इस बार अनुमान के मुताबिक, बीजेपी को कुछ सीटों का नुकसान हो सकता है.

यह भी पढ़ें: हरियाणा में BJP विधायक के घर पर फायरिंग, गोलियों की आवाज सुनकर आए लोगों ने 4 बदमाशों को दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget