एक्सप्लोरर

Haryana Politics: जेजेपी ने वोट लेने के लिए चौ. देवीलाल की फोटो लगाई फिर ओपी चौटाला की पीठ में छुरा घोंपा, अभय चौटाला ने साधा निशाना

इनेलो नेता अभय चौटाला ने बीजेपी, कांग्रेस और जेजेपी पर जोरदार निशाना साधा है. उन्होंने जेजेपी पर ओम प्रकाश चौटाला की पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया है.

Haryana News: इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने एक बार फिर बीजेपी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस चोर-चोर मोसेरे भाई है. बीजेपी और कांग्रेस ने फैसला कर लिया कि पहले 10 साल कांग्रेस ने लूट लिया अब 10 साल बीजेपी लूट रही है. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में लूट और भ्रष्टाचार से सबूतों वाली 4 हजार पन्नों की एक चार्जशीट बीजेपी सरकार को दी थी. 

हुड्डा पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
अभय चौटाला ने आगे कहा कि बीजेपी को राज करते हुए नौ साल हो गए लेकिन अभी तक उसको लेकर जांच नहीं करवाई है. चौटाला ने कहा कि अगर हमने चार्जशीट गलत दी है तो हमारे ऊपर एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए, हमारे खिलाफ कोर्ट में जाना चाहिए, और अगर चार्जशीट सही है तो भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई. उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनेलो की सरकार बनते ही हम चार्जशीट पर कार्रवाई करेंगे और बीजेपी और जेजेपी ने जो प्रदेश में लूट मचाई है उसका भंडाफोड़ करेंगे.

दुष्यंत चौटाला को सबसे बड़ा लुटेरा मान रही जनता
विधायक अभय सिंह चौटाला ने जेजेपी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि  जेजेपी पार्टी वालों ने पार्टी का गठन करते हुए उसका नाम तो जननायक जनता दल रखा है. परंतु ये तो जयचंद निकले. जनता से वोट लेकर बीजेपी को समर्थन दे दिया. जनता से झूठे वादे किए. वोट लेने के लिए चौधरी देवीलाल की फोटो लगाई और ओम प्रकाश चौटाला की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया. अभय चौटाला ने कहा हरियाणा की जनता दुष्यंत चौटाला को सबसे बड़ा लुटेरा मान रही है. अब उसके साथ कोई रह जाएगा तो वो भी बदनाम हो जाएगा.  

7500 रुपए पेंशन करेगी इनेलो सरकार
अभय सिंह चौटाला ने दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि वो अपने भाषणों में कहता था कि 5100 रुपए पेंशन कर दूंगा, 2 गुलाबी और 2 हरे और 1 नीला नोट भी आएगा. लेकिन आज तक 5100 रुपए पेंशन नहीं कर पाया. चौटाला ने कहा इनेलो की सरकार आने पर पेंशन 7500 रुपए की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: Haryana Politics: हरियाणा सरकार का नया तुगलकी फरमान! कांग्रेस बोली- 'अब बेटियों की छातियां मापेंगी सरकार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget