एक्सप्लोरर

Kiran Choudhry: कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल होने वालीं किरण चौधरी का इस्तीफा, क्या जाएंगी राज्यसभा?

Kiran Choudhry News: कांग्रेस से इस्तीफा देकर कुछ महीनों पहले बीजेपी में शामिल हुईं किरण चौधरी को पार्टी राज्यसभा का टिकट दे सकती है. इस बीच उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है.

Kiran Choudhry Latest News: हरियाणा में कुछ महीने पहले कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं किरण चौधरी ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. अब उनको बीजेपी की ओर से राज्यसभा भेजे जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. हरियाणा में बुधवार को राज्यसभा चुनाव के नामांकन का अंतिम दिन है. उससे पहले मंगलवार को बीजेपी अपने उम्मीदवार का ऐलान कर सकती है. ऐसे में किरण चौधरी का दावा सबसे मजबूत माना जा रहा है.

हालांकि, चर्चाएं कुलदीप बिश्नोई के नाम की भी हो रही हैं. लेकिन, इसके बावजूद 19 महीने के लिए खाली हुई राज्यसभा की सीट पर किरण चौधरी के नाम पर मुहर लगने की पूरी संभावना है. किरण चौधरी के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा भी मंजूर कर लिया है.

कांग्रेस नहीं उतार रही कोई उम्मीदवार
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले ही राज्यसभा सीट के लिए कोई उम्मीदवार न उतारने की बात कह चुके हैं. उनकी तरफ से कहा गया था कि पार्टी के पास विधायकों की संख्या कम होने की वजह से वो अपनी तरफ से कोई प्रत्याशी नहीं उतारने वाले हैं. वहीं दूसरी पूर्व डिप्टी सीएम और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला कांग्रेस पर प्रत्याशी उतारने के लिए लगातार बोल रहे हैं. 

2026 तक है राज्यसभा सीट का कार्यकाल
बता दें कि हरियाणा में राज्यसभा की पांच सीटें हैं. दीपेंद्र सिंह हुड्डा अब राज्यसभा सांसद से लोकसभा सांसद बन चुके हैं. इसकी वजह से राज्ससभा की एक सीट खाली हुई थी. दीपेंद्र सिंह हुड्डा का राज्यसभा का कार्यकाल अप्रैल 2026 तक का बचा था. ऐसे में कार्यकाल का समय एक साल से अधिक होने की वजह से भारतीय चुनाव आयोग की ओर से इस सीट पर उपचुनाव करवाया जा रहा है. इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हो चुकी है. 21 अगस्त तक उम्मीदवार अपना नामांकन कर सकते हैं. 27 अगस्त को प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं. 3 सितंबर को राज्यसभा सीट के लिए वोटिंग होगी और उसकी दिन रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: हरियाणा में कौन बिगाड़ेगा BJP-कांग्रेस का खेल? ऐसे बदल सकते हैं जीत-हार के समीकरण, समझें पूरा गणित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget