एक्सप्लोरर

'कांग्रेस बाप-बेटे की पार्टी बनकर रह गई है...', बीजेपी नेता किरण चौधरी का भूपिंदर सिंह हुड्डा पर हमला

Haryana Politics: बीजेपी नेता किरण चौधरी ने कहा कि प्रदेश में भूपिंदर सिंह हुड्डा के 10 सालों के राज में क्षेत्रवाद और सिफारिशों पर नौकरियां मिलती थी. किसानों की जमीनें हड़पना उनका लक्ष्य था.

Haryana Assembly Elections: हरियाणा में विधानसभा के चुनाव के ऐलान के साथ ही सियासी दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का खेल तेज हो गया है. प्रदेश के भिवानी में चुनावी कार्यक्रम के दौरान बीजेपी नेता किरण चौधरी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि भूपिंदर सिंह हुड्डा के राज में क्षेत्रवाद और सिफारिश पर युवाओं को नौकरियां मिलती थीं.

विधानसभा चुनाव में मुद्दों के सवाल पर बीजेपी नेता किरण चौधरी ने कहा, ''मुद्दे तो किसान रहेंगे, पानी, बिजली और रोजगार यही सब मुद्दे हैं. अब बच्चों को नौकरी के लिए किसी से सिफारिश की जरूरत नहीं है. 

भूपिंदर सिंह हुड्डा पर लगाया क्षेत्रवाद करने का आरोप

उन्होंने हमला बोलते हुए आगे कहा, ''प्रदेश में भूपिंदर सिंह हुड्डा के 10 सालों के राज में क्षेत्रवाद और सिफारिशों पर नौकरियां मिलती थी
. किसानों की जमीनें हड़पना उनका लक्ष्य था, सस्ते दामों पर जमीन खरीदो और पूंजीपतियों को दो. मेवात में किसानों का धरना चल रहा है, मुआवजा पूरा नहीं दिया गया और जबरन खेत लिखवा लिया गया.''

किरण चौधरी ने दीपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी बोला हमला

किरण चौधरी ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को भी घेरा. उन्होंने कहा, ''दीपेन्द्र हुड्डा से हिसाब हम मांगेंगे, पंजाबियों के बारे में कहा है कि उनकी संस्कृति हमसे नहीं मिलती. लुटाई तो बाप-बेटे का है. कांग्रेस बाप-बेटे की पार्टी बनकर रह गई है. कांग्रेस वेंटिलेटर पर है. राज्य की जनता इनसे हिसाब मांगेगी.''

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए कब वोटिंग?

बता दें कि निर्वाचन आयोग के चुनावी कार्यक्रम के मुताबिक हरियाणा में 1 अक्टूबर को एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे. वहीं, 4 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी. लोकसभा चुनाव में इस बार हरियाणा में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है. यहां लोकसभा की 10 सीटों में से कांग्रेस को 5 सीटों पर जीत मिली है. वहीं पांच सीट बीजेपी के खाते में गई है. 

ये भी पढ़ें: हरियाणा में यूपी-बिहार के वोटर्स पर कांग्रेस की नजर! भोजपुरी-अवधी प्रवासी सम्मेलन में शामिल हुए हुड्डा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget