एक्सप्लोरर

Haryana News: कंवारी-सुल्तानपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, 10 घायल

Haryana News: हिसार जिले के कंवारी-सुल्तानपुर रोड पर ईटों से भरा ट्रैक्टर पलट गया. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है.

Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. हिसार (Hisar) से लगभग 30 किलोमीटर दूर, लाडवा गांव के पास कुछ मजदूर सड़क किनारे खाना खा रहे थे जब ईंट से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी. सोमवार को हुई इस घटना में दो महिला मजदूरों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हुए हैं. हांसी पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है.

मृतकों की पहचान गुड्डी (55) और निर्मला (44) के रूप में की गई है जो हिसार के सुल्तानपुर गांव की निवासी थीं. घटना सुल्तानपुर-कंवारी रोड पर ईंट के एक भट्ठे के पास हुई. पुलिस ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है कि चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया था या इस दुर्घटना की कोई और वजह है.

पुलिस ने कहा कि सुल्तानपुर के एक परिवार की लगभग 15 महिला मजदूर मनरेगा योजना के तहत काम कर रही थीं. दोपहर 12 बजे के आसपास, ईंट से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी जिससे दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस कर रही है जांच

घटना के समय उक्त महिलाएं बैठकर खाना खा रही थीं. पुलिस ने कहा कि घायल महिलाओं- पूनम, रौशनी और तीजा को सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि रीना और राजपति को गंभीर हालत में अगरोहा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है.

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने भट्ठा मालिक पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. सुल्तानपुर गांव के लोगों का कहना है कि ट्रैक्टर में क्षमता से ज्यादा ईंटों को लेकर जाया जा रहा था. हांसी पुलिस का कहना है कि वह पूरी जांच के बाद ही इसे लेकर विस्तृत बयान देंगे.

Punjab Election: अभिनेत्री माही गिल ने बीजेपी में शामिल होने की बताई वजह, इसलिए नहीं हो सकता था और बेहतर विकल्प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget