एक्सप्लोरर

Kabaddi Player Murder: 'आह मार दित्ता तुहाड़ा शेर पुत्त' कपूरथला में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर पिता से बोले हत्यारे, जानें पूरा मामला

Kapurthala News: एक कबड्डी खिलाड़ी की बुधवार रात तलवार और अन्य हथियारों से हत्या कर दी गई. जिसको लेकर पंजाब सरकार अब विपक्ष के निशाने पर आ गई है. अकाली दल मुखिया बादल ने सीएम मान पर निशाना साधा है.

Punjab News: पंजाब के कपूरथला जिले के ढिलवां इलाके में 22 वर्षीय एक स्थानीय कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर दी गई. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है. पुलिस ने अपराध के पीछे आपसी रंजिश को वजह बताया है. कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) राजपाल सिंह संधू ने बताया कि पुलिस ने छह आरोपियों की पहचान कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि ढिलवां में बुधवार रात हरदीप सिंह की तलवार और अन्य हथियारों से हत्या कर दी गई. 

आपसी रंजिश की वजह से हुई हत्या
SSP राजपाल सिंह संधू का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह आपसी रंजिश है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाकी आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. पुलिस ने ढिलवां पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, मृतक के पिता गुरनाम सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि बुधवार रात पांच से छह लोग उनके घर आए, जो दरवाजा खटखटाते हुए चिल्ला-चिल्ला कर कह रहे थे कि उन्होंने उनके बेटे को मार डाला.

‘पंजाब में ‘जंगल राज' फैला है’
पुलिस ने शिकायतकर्ता के हवाले से बताया, जब उन्होंने दरवाजा खोला तो बेटे को गंभीर रूप से घायल पाया. वे बेटे को जालंधर के सरकारी अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट कर आप सरकार को घेरा. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि- कपूरथला के गांव ढिलवां में एक युवा कबड्डी खिलाड़ी की निर्मम हत्या के बारे में जानकर स्तब्ध हूं. हत्यारों की निडरता का स्तर देखिए; उन्होंने दरवाज़ा खटखटाया और माता-पिता से कहा: "आह मार दित्ता तुहाड़ा शेर पुत्त. यह कोई अकेली घटना नहीं है. पंजाब में पूरी तरह से जंगलराज कायम है, जहां हत्याएं, लूट, छिनतई और डकैती रोजमर्रा की बात बनती जा रही है. यह सिद्ध तथ्य है कि भगवंत मान स्थिति को संभालने में असमर्थ है. उन्हें बिना किसी देरी के पद छोड़ देना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: Haryana Politics: 3 महिलाओं से गैंगरेप मामले में कांग्रेस-आप के निशाने पर खट्टर सरकार, कहा- ‘अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं महिलाएं’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: संगरूर में तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचला, 9 की मौत
पंजाब: संगरूर में तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचला, 9 की मौत
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget