एक्सप्लोरर

Haryana: रेप की झूठी शिकायत दर्ज कराना युवती को पड़ा भारी, महिला आयोग ने दिए कार्रवाई के आदेश

Haryana False Rape Case: हरियाणा में एक युवती को झूठा रेप केस कराना भारी पड़ गया. महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने युवती के खिलाफ 182 की कार्रवाई करनी के आदेश दिए हैं.

Haryana False Rape News: हरियाणा के झज्जर में एक युवती को झूठा रेप केस दर्ज कराना महंगा पड़ गया. हरियाणा महिला आयोग ने युवती के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं. युवती पर आरोप है कि उसने लालच में आकर झूठा रेप केस किया और महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई. जांच के दौरान युवती आरोप साबित करने का कोई प्रमाण पेश नहीं कर पाई. इसके बाद सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में महिलाओं के खिलाफ अपराध सुनने आई महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने युवती के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के आदेश दिए.

रेप की झूठी शिकायत करने वाली युवती पर केस
हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने कहा कि लघु सचिवालय के सभागार में हमारे सामने तीन रेप केस समेत कुल दस मामले सामने आए. सुनवाई के दौरान हमारे सामने एक ऐसा मामला आया, जिसमें एक युवती ने झूठे रेप केस दर्ज कराए थे. मैं कहूंगी की भविष्य में कोई भी बेटी इस तरह की हरकत न करें. युवती ने गलती की है, इसलिए उस पर कार्रवाई होनी चाहिए और मैंने पुलिस को 182 की कार्रवाई करनी चाहिए, इस संबंध में मैंने पुलिस को निर्देश दिए हैं. 

सोनिया अग्रवाल ने कहा कि दस में से पांच मामले झज्जर और पांच मामले रेवाड़ी से संबंधित थे. कुछ को निपटा दिया गया है और कुछ पर अभी कार्रवाई की जा रही है. इन अपराध में अधिकांश अपराध महिला द्वारा पति और सास द्वारा तंग करने और घरेलू झगड़े के थे. मैट्रिमोनियल और फैमली केस ज्यादा सामने आ रहे हैं. 

झूठा केस करने वाली युवती को सजा और जुर्माना
बता दें कि कुछ ऐसा ही मामला इसी साल मई माह में उत्तर प्रदेश के बरेली से देखने को मिला था. इसमें कोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में बयान से मुकरने वाली युवती को उतने ही साल की सजा सुनाई, जितने साल युवक जेल में रहा. इसके साथ ही युवती पर 5 लाख 88 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया.  

यह भी पढ़ें: Punjab: मृत व्यक्ति के नाम पर बैंक से लिया कर्ज, गिरफ्तारी से बचने के लिए ब्याज सहित चुकाया, पुलिस ने 5 को पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग

वीडियोज

Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget