एक्सप्लोरर

Jalandhar News: जालंधर में पादरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज, ईसाई समाज के लोगों ने जाम किया हाईवे

Jalandhar Latest News: महिला ने पुलिस को बताया कि 2022 से पादरी बाजिंदर सिंह कथित तौर पर उसे गिरजाघर के एक कैबिन में अकेले बिठाया करता था और उसे गले लगाता था. साथ ही गलत तरीके से स्पर्श करता था.

Punjab News: पंजाब में जालंधर जिले के एक गांव में एक गिरजाघर के पादरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि वह और उसके माता-पिता अक्टूबर 2017 से गिरजाघर जा रहे हैं. महिला ने आरोप लगाया कि पादरी बाजिंदर सिंह ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और संदेश भेजने शुरू कर दिए. पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने दावा किया कि वह उससे डर गई और अपने माता-पिता को इस बारे में (पादरी की हरकत के बारे में) नहीं बता सकी.

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 2022 से सिंह कथित तौर पर उसे रविवार को गिरजाघर के एक कैबिन में अकेले बिठाया करता था और उसे गले लगाता था एवं गलत तरीके से स्पर्श करता था. पुलिस ने कहा कि इस वारदात के सिलसिले में भादंसं की धाराओं 354 ए (यौन उत्पीड़न), 354 डी (पीछा करना) , 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

ईसाई समाज के लोगों का क्या है कहना?

वहीं सोमवार को लांबड़ा के ताजपुर के पास ईसाई समाज के लोगों पादरी के समर्थन में हाईवे पर जाम लगा दिया. सूचना के अनुसार बीते दिनों पादरी बाजिंदर सिंह पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक एफआईआर दर्ज की गई थी. इसमें विजय और चंदन ने पादरी बाजिंदर सिंह पर गलत टिप्पणी करने के आरोप लगे थे.

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज ईसाई समाज ने प्रदर्शन किया. उनका कहना है कि एसएसपी ने तो हमारा साथ दिया, मगर निचले अधिकारियों ने उक्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की. उन्होंने बताया कि कपूरथला में पादरी बाजिंदर सिंह पर एक गलत एफआईआर दर्ज की गई. इसमें कहा गया कि महिला के साथ गलत हरकत की है. मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ. यह एफआईआर एक साजिश के तहत करवाई गई. अगर पहले ही पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी होती तो आज ये नौबत नहीं आती.

उनका कहना है कि जिस महिला ने आरोप लगाया है, वह चर्च में तीन साल पहले तक आती थी. फिलहाल उसका चर्च तक कोई आना-जाना नहीं था. सभी आरोप बेबुनियाद हैं. आरोप लगाए गए, मगर उक्त आरोपों का कोई सबूत नहीं है. अगर पुलिस द्वारा मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो मामले को और बड़े स्तर पर लेकर जाया जाएगा. उन्होंने मांग की कि जल्द फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए.

ये भी पढ़ें- पंजाब: जालंधर में गैंगस्टर सोनू खत्री के 2 गुर्गे पुलिस एनकाउंटर में जख्मी, 10 राउंड चलीं गोलियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
Punjab: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी
पंजाब: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
Embed widget