एक्सप्लोरर

Jalandhar Bypoll: जालंधर उपचुनाव को लेकर पंजाब सरकार ने घोषित किया स्थानीय अवकाश, यहां पढ़ें डिटेल्स

Jalandhar Bypoll News: जालंधर लोकसभा सीट पर बुधवार को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे जबकि मतगणना 13 मई को होगी. कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी.

Punjab News: जालंधर लोकसभा सीट (Jalandhar Lok Sabha Seat) पर उपचुनाव के मद्देनजर पंजाब सरकार (Punjab Government) ने 10 मई को सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों में स्थानीय अवकाश घोषित किया है. यह अवकाश नेगोशिएबल अंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के तहत घोषित किया गया है. जालंधर लोकसभा सीट पर बुधवार को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे जबकि मतगणना 13 मई को होगी. कांग्रेस (Congress) सांसद संतोख सिंह चौधरी (Santokh Chaudhary) के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में शामिल होने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से चौधरी का निधन हो गया था.

राज्य सरकार द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन में कहा गया है कि जो भी कर्मचारी जालंधर लोकसभा सीट पर वोट डालने के लिए पात्र हैं और राज्य सरकार के ऑफिस, बोर्ड, संस्थान या सरकारी शिक्षा संस्थान में काम करता है वह संबंधित अधिकारी को अपना वोटर आईडी कार्ड दिखाकर विशेष छुट्टी के लिए आवेदन कर सकता है. यह छुट्टी उस कर्मचारी के अवकाश खाते से काटी नहीं जाएगी. इसी प्रकार किसी भी प्राइवेट संस्थान, व्यापार या किसी औद्योगिक उपक्रम में काम करने वाले कर्मचारी भी 10 को सवैतनिक अवकाश के हकदार होंगे.

मुख्य चुनाव आयुक्त ने की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक

इसी बीच पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने चुनाव की तैयारियों और व्यवस्थाओं की वर्चुअल समीक्षा की. वहीं उपायुक्त जसप्रीत सिंह ने पंजाब सीईओ को अवगत कराया कि सभी 1972 मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, उन्होंने कहा कि 98 प्रतिशत मतदाताओं को पहले ही मतदाता पर्ची वितरित की जा चुकी है. उन्होंने कहा कि  सभी पोलिंग बूधों पर कैमरे लगाए गए हैं ताकि मतदान की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके.सिंह ने कहा कि 252 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर 302 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए जाएंगे. उन्होंने यह भी बताया कि जिला व विधानसभा क्षेत्र स्तर पर नोडल अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है. डीसी ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का परिवहन भी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के साथ किया जाएगा और 703 जीपीएस युक्त वाहन इस काम में लगाए गए हैं.

ये भी पढ़ें- Haryana: कुश्ती संस्था ने तीन अधिकारियों को किया सस्पेंड, दिल्ली में पहलवानों के धरने में शामिल होने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget