एक्सप्लोरर

Jalandhar By-election Results 2023: कांग्रेस के गढ़ में AAP ने बनाई बढ़त, BJP ने SAD को पछाड़ा, जानें अबतक किसे मिले कितने वोट?

Jalandhar Bypoll Results 2023: जालंधर लोकसभा उपचुनाव मतगणना के शुरुआती रूझानों में आम आदमी पार्टी आगे चल रही है. सुशील रिंकू ने 15 हजार वोटों से बढ़त बनाई हुई है.

Punjab News: जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे से ही शुरू हो चुकी है. मतगणना के शुरुआती रुझान आम आदमी पार्टी के लिए खुशी लेकर आए हैं. आप के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू 15 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं. जालंधर लोकसभा सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है. कांग्रेस इस सीट पर 1999 से लगातार जीत दर्ज करती आई है. ऐसे में शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी का आगे रहना कांग्रेस के लिए टेंशन खड़ी करने वाला है.

कब तक किसे मिले कितने वोट?

आम आदमी पार्टी को 10 बजे तक 103203 से ज्यादा वोट मिले है. वहीं कांग्रेस 866246 से ज्यादा वोटों से दूसरे नंबर पर है. इसके अलावा बीजेपी प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल 56150 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं. जबकि अकाली-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी को अभी तक 50184 वोट मिले हैं.

पिछले 4 बार से जीत रही है कांग्रेस

जालंधर लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है. पिछले 4 बार से लगातार कांग्रेस यहां से जीत रही है. ऐसे में कांग्रेस के आगे गढ़ बचाने की चुनौती है. हालांकि कांग्रेस को चुनाव प्रचार में यहां केंद्रीय नेताओं का कोई साथ नहीं मिला. कांग्रेस हाईकमान कर्नाटक विधानसभा चुनावों में बिजी रहा और कोई बड़ा नेता जालंधर में प्रचार करने तक नहीं आया.

आम आदमी पार्टी की प्रतिष्ठा दांव पर

जालंधर लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी की प्रतिष्ठा दांव पर है. पंजाब में सरकार होने के बावजूद संगरूर संसदीय उपचुनाव में आप को हार का मुंह देखना पड़ा था. ऐसे में अब आप के लिए जालंधर लोकसभा सीट को एक कसौटी के तौर पर देखा जा रहा है, जो पिछले साल संगरूर संसदीय उपचुनाव हारने के बाद कांग्रेस से यह सीट छीनने की कोशिश करेगी. इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए उन्होंने एड़ी-चोटी का जोर लगाया है. आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने कई रैलियां और रोड शो किए है. 

BJP ने SAD को पछाड़ा

बीजेपी से दलित सिख इंदर इकबाल सिंह अटवाल अभी तक जालंधर लोकसभा सीट पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए है. मतगणना के शुरुआती रुझानों में तीसरे नंबर पर चल रही है और उन्होंने अकाली-बसपा गठबंधन को पछाड़ दिया है.

LIVE TV

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget