एक्सप्लोरर

Haryana: कांग्रेस में शामिल हुए ईश्वर सिंह, हाल ही में JJP से दिया था इस्तीफा

Ishwar Singh Joins Congress: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद दी जेजेपी में चार इस्तीफे हुए. गुहला चीका से विधायक ईश्वर सिंह समेत चार विधायकों ने पार्टी छोड़ दी.

दुष्यंत चौटाला की पार्टी से इस्तीफा देने के बाद ईश्वर सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. शनिवार (17 अगस्त) को उन्होंने जेजेपी से इस्तीफा दिया था. वो गुहला से पिछले विधानसभा चुनाव में जीते थे. इस्तीफे के पीछे उन्होंने निजी कारणों को वजह बताया था. बीते लोकसभा चुनाव के दौरान भी ईश्वर सिंह पार्टी के लिए सक्रिय नहीं दिखे थे. अब उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. सूत्रों की मानें तो विधानसभा चुनाव में उन्हें कांग्रेस से टिकट मिलना तय माना जा रहा है. 

इससे पहले रविवार (18 अगस्त) को पार्टी के चार विधायकों ने इस्तीफा पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जो लोग पार्टी छोड़कर गए, वह लोग लोकसभा चुनाव में भी पार्टी से दूरियां बना चुके थे. जब कार्यकाल खत्म हो जाता है तो इस्तीफा देना एक औपचारिकता मात्र जाती है. चौधरी देवीलाल के साथ भी कई ऐसे दौर आए थे. लोग उनके साथ जुड़े और तमाम पदों पर बैठे थे. लेकिन जब संघर्ष का दौर आया तो चौधरी देवीलाल को लोग छोड़ कर चले गए. विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी इतिहास रचने का काम करेगी.

पूर्व सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी की पीएसी की बैठक होगी. उसके अंदर जो भी साथी इच्छुक हैं, उनके नाम पर चर्चा होगी और तभी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होगा. परिस्थितियां अनुकूल बनेंगी. त्रिशंकु नतीजों में भी जननायक जनता पार्टी की भूमिका मजबूत होगी और प्रदेश का नेतृत्व भी जननायक जनता पार्टी करेगी.

वहीं जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगातार जुटी हुई है. चौटाला ने कहा, ‘‘ हम निरंतर जनता के बीच जा रहे हैं और वरिष्ठ नेता कार्यक्रम कर रहे हैं.’’  एक सवाल के जवाब में अजय चौटाला ने कहा कि प्रजातंत्र में किसकी सरकार बनेगी? इसका फैसला जनता के हाथ में ही है और जेजेपी अपनी मेहनत में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी.    

जेजेपी के विधायकों के पार्टी छोड़ने के सवाल पर  चौटाला ने कहा,‘‘ चुनावी मौसम में नेताओं का आना-जाना लगा रहता है, यह कोई नयी बात नहीं है.’’   उन्होंने कहा कि देश का राजनीतिक इतिहास रहा है कि प्रधानमंत्री पद के नेता तक ने भी पार्टी छोड़ी है. जेजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी छोड़ने वालों की पार्टी  को परवाह नहीं है क्योंकि जेजेपी संघर्ष करना अच्छे से जानती है. (एजेंसी की इनपुट के साथ)

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी का फैसला, ओमप्रकाश धनखड़ को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ीं, 542 मामले दर्ज, सबसे आगे तरनतारन-अमृतसर
पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ीं, 542 मामले दर्ज, सबसे आगे तरनतारन-अमृतसर

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget