एक्सप्लोरर

पंजाब: होशियारपुर में लंगर का भोजन खाने से 17 लोग बीमार, 10 बच्चे भी शामिल, उल्टी-दर्द की शिकायत

Hoshiarpur News: एक एक कर 17 लोगों के अस्पताल पहुंचने पर हडकंप मच गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि सभी मरीजों की स्थिति खतरे से बाहर है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Punjab News: होशियारपुर के बिनेवाल गांव में लंगर का भोजन खाने से 17 श्रद्धालु बीमार पड़ गए. बीमार लोगों में 10 बच्चे भी शामिल हैं. सभी को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राहत की बात है कि सभी मरीज खतरे से बाहर हैं. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर मरीजों को निगरानी में रखा गया है. बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह मंदिर में लंगर का आयोजन किया गया था. शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भोजन ग्रहण किया.

शाम होते-होते कई लोगों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी. बच्चों ने भी तबीयत खराब होने की शिकायत की. आनन फानन में परिजनों ने मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद मरीजों को गढ़शंकर सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया. वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोख ने बताया कि सभी मरीज खतरे से बाहर हैं.

लंगर का भोजन खाने से 17 श्रद्धालु बीमार

डॉक्टर्स श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की निगरानी में जुटे हैं. घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है. स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंचे पीड़ितों ने लंगर खाने की बात कही. पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा है. लंगर आयोजकों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है. खाद्य विभाग की टीम भी एक्टिव हो गई है. लंगर का सैंपल प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा.

फूड पॉइजनिंग की जताई जा रही आशंका 

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बीमार पड़ने की वजह पर अटकलों का बाजार गर्म है. फूड पॉइजनिंग की आशंका भी जताई जा रही है. जांच के बाद सही तस्वीर सामने आ पाएगी. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तबियत खराब होने की स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचे. 

ये भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा में 3 विधेयक पारित, अंडरट्रायल कैदियों सहित स्टांप ड्यूटी को लेकर अहम संशोधन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget