एक्सप्लोरर

Haryana-Punjab Weather Today: हरियाणा का महेंद्रगढ़ शिमला से ज्यादा ठंडा, पंजाब में 4 दिन तक घनी धुंध, जानें कैसा रहेगा मौसम

Weather Update Today: हरियाणा और पंजाब के जिलों में बुधवार को तापमान शिमला से भी कम रहा. वहीं दोनों प्रदेशों में अभी बारिश की इस सप्ताह कोई संभावना नहीं है. 4 दिन पंजाब में घनी धुंध छाने वाली है.

Haryana-Punjab Weather Today: हरियाणा-पंजाब में तापमान लगातार गिरता जा रहा है. जिससे ठंड बढ़ती जा रही है. सुबह और शाम को ठिठुरन पैदा करने वाली ठंड पड़ने लगी है. दोपहर के समय धूप की वजह से थोड़ी राहत जरूर मिलती है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दिसंबर के तीसरे और चौथे सप्ताह में और कड़ाके की ठंड पड़ने लग जाएगी. वहीं पंजाब में ठंडी हवाओं और धुंध की वजह से बुधवार को रात के तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. 

शिमला से ठंडा रहा हरियाणा का महेंद्रगढ़
हरियाणा की बात करें तो बुधवार को महेंद्रगढ़ और हिसार जिला शिमला से ज्यादा ठंडा रहा. बुधवार का शिमला का न्यूनतम पारा 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. तो वही महेंद्रगढ़ का पारा गिरकर 7.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, इसके अलावा हिसार का न्यूनतम पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. प्रदेश में महेंद्रगढ़ जिला सबसे ठंडा रहा. 

मैदानी इलाकों में अभी और गिरेगा पारा
मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी की वजह से तापमान में और गिरावट आने वाली है. इसके साथ ही हरियाणा में इसी महीने के तीसरे या चौथे सप्ताह तक बारिश की संभावना भी बन सकती है. जिससे अधिकतम तापमान में भी गिरावट आना संभव है. वहीं इस सप्ताह तो बारिश की संभावना नजर नहीं आ रही है. 

पंजाब के इन क्षेत्रों में छाई रहेगी धुंध
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में आज यानि गुरुवार से 4 दिन तक मौसम शुष्क रहने वाला है, सुबह के समय घनी धुंध छाई रहने वाली है. प्रदेश का फरीदकोट जिला बुधवार को सबसे ठंडा रहा. वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में 4 दिनों तक गुरदासपुर, लुधियाना, जालंधर, होशियारपुर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली, रूपनगर, अमृतसर, नवांशहर, में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसके बाद 11 दिसंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से प्रदेश के मौसम पर भी प्रभाव पड़ने वाला है.

यह भी पढ़ें: Sukhdev Gogamedi Murder: करणी सेना अध्यक्ष की हत्या पर भड़के सिद्धू मूसेवाला के पिता, बोले- 'लगेगी आग तो आएंगे घर कई जद में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget