एक्सप्लोरर

Haryana Panchayat Election 2022: दिल्ली-पंजाब के बाद हरियाणा! पंचायत चुनाव में AAP की जीत से बीजेपी की बढ़ेंगी मुश्किलें?

Haryana Panchayat Election News: हरियाणा पंचायत चुनाव में बीजेपी ने 102 सीटों में से 22 सीटों पर जीत दर्ज की और आप ने कई जिलों में जिला परिषदों की 15 सीटों पर जीत हासिल की.

Haryana Panchayat Election: हरियाणा पंचायत चुनाव के नतीजे रविवार को घोषित कर दिए गए. हरियाणा पंचायत चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा, क्योंकि बीजेपी ने पंचायत चुनाव में कम सीटों पर जीत दर्ज की है. बीजेपी ने अंबाला, यमुनानगर और गुरुग्राम सहित सात जिलों में जिला परिषद की 102 सीटों में से 22 सीटों पर जीत हासिल की. वहीं इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को काफी फायदा हुआ है और आप ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सिरसा, अंबाला, यमुनानगर और जींद सहित कई जिलों में जिला परिषदों की 15 सीटों पर जीत दर्ज की.

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए AAP बनेगी चुनौती?

वहीं इंडियन नेशनल लोकदल, जिसने जिला परिषदों की 72 सीटों पर चुनाव लड़ा उसने इस चुनाव में 14 सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं इस चुनाव में कांग्रेस ने अपने पार्टी सिंबल पर एक भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ा था. आप की इस जीत को विधानसभा चुनाव से भी जोड़ा जा रहा है क्योंकि आप ने अपनी ग्रामीण क्षेत्रों में पकड़ बना रखी हैं और माना जा रहा है कि बीजेपी का ग्रामीण क्षेत्रों में वोट शेयर गिरता जा रहा है. क्योंकि पंचायत चुनाव के नतीजे इस बार बीजेपी के पक्ष में अधिक नहीं आए हैं. इससे साफ है कि बीजेपी के लिए हरियाणा में आप विधानसभा चुनाव में एक चुनौती साबित हो सकती है. 

आदमपुर में AAP की हुई थी जमानत जब्त

आप की दिल्ली से हुई शुरुआत अब धीरे-धीरे अन्य राज्यों में भी बढ़ती जा रही है. जहां आप दिल्ली में मजबूती के साथ टिकी हुई तो वह अन्य राज्यों में भी खुद को बढ़ा रही है. आप ने पंजाब विधानसभा चुनाव में भी ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी, जिसके बाद अब उसकी नजरें पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी है. हालांकि अभी विधानसभा चुनाव में काफी समय है लेकिन आप अभी से राज्य में अपनी मजबूती बनाने में जुटी हुई है. वहीं हाल ही में हरियाणा की आदमपुर विधासभा सीट पर हुए उपचुनाव में आप की जमनात जब्त हो गई थी.

हरियाणा में AAP की जीत से गदगद हुए सीएम केजरीवाल

हरियाणा पंचायत चुनाव में आप की जीत से सीएम अरविंद केजरीवाल काफी खुश नदर आए हैं. उन्होंने इस जीत को लेकर ट्वीट कर लिख-"हरियाणा में हुए ज़िला परिषद चुनाव में जीत हासिल करने वाले आम आदमी पार्टी के सभी प्रत्याशियों के साथ-साथ सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई. पूरी मेहनत से मन लगाकर जनता के लिए काम करें."

Haryana: हरियाणा सरकार की बॉन्ड नीति का 26 दिनों से विरोध कर रहे हैं एमबीबीएस छात्र, आंदोलन में IMA भी हुआ शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget