एक्सप्लोरर

Haryana Nuh Clash: 'हरियाणा CM ने खड़े कर दिए हाथ और कह रहे लोगों को...', नूंह हिंसा पर AAP सासंद सुशील गुप्ता का तंज

Nuh Clash: सांसद सुशील कुमार गुप्ता ने कहा कि, आज मेवात, गुड़गांव के अंदर हजारों की संख्या में पलायन हो चुका है. खासकर गुड़गांव में लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर जा रहे हैं और लोगों को धमका रहे हैं.

Haryana News: हरियाणा के मेवात जिले के नूंह हिंसा (Nuh Violence) मामले पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार गुप्ता (AAP MP Sushil Kumar Gupta) ने सीएम मनोहर लाल खट्टर पर जमकर हमला बोला है. दरअसल, सुशील कुमार गुप्ता ने नूंह हिंसा की घटना को लेकर कहा कि, 'हरियाणा का मुख्यमंत्री दोनों हाथ खड़े करके कह रहा है कि लोगों को सुरक्षा देना मेरी बस की बात नहीं है. तो ऐसे में लोगों के अंदर संदेह की भावना पैदा हुई और पलायन शुरू हो गया.' 

राज्यसभा सांसद सुशील कुमार गुप्ता ने आगे कहा कि, 'आज मेवात, गुड़गांव के अंदर हजारों की संख्या में पलायन हो चुका है. खासकर गुड़गांव में लोग मुंह में कपड़ा बांधकर जा रहे हैं और लोगों को धमका रहे हैं. पूरा देश देख रहा है कि किस तरह बीजेपी धर्म-जाति की राजनीति करके हरियाणा का भाईचारा खत्म करना चाहती है.'

गृहमंत्री अनिल विज ने क्या कहा?
नूंह मामले को हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज का ताजा बयान समाने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि,  नूंह हिंसा मामले में अभी तक 102 एफआईआर दर्ज हुई है. साथ ही 202 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं पुलिस इस पर काम कर रही है कि कोई भी निर्दोष इस मामले में न फंसे और जो कोई भी आरोपी है उसे छोड़ा नहीं जाएगा. अनिल विज ने आगे कहा कि, सभी सीसीटीवी फुटेज निकाली जा रही है और इसके द्वारा आरोपियों को पकड़ा जा रहा है. मामले की जांच लगातार जारी है और किसी भी हालत में आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा. 

साइबर थाने पर हुए हमले को लेकर कही ये बात
मैंने दोनो पक्षों से बात की है और उनसे शांति बनाए रखने की अपील की है. विज का कहना है कि, ये पहले से सोची समझी साजिश थी जिसके तहत हमला हुआ. वहीं जब तक शांति स्थापित नहीं होती तब तक इंटरनेट बंद रखा जाएगा. वहीं अनिल विज ने साइबर थाने पर हुए हमले को लेकर कहा कि, अप्रैल में हमने तलाशी की थी जिसमे हमें लैपटॉप और सिमकार्ड मिले थे, हो सकता है इस कारण साइबर थाने पर हमला किया गया हो. नूंह में एक स्टिंग ऑपरेशन हुआ है, जिसमें एक इंस्पेक्टर कुछ बात करते हुए पकड़ा गया है जो इस हिंसा से जुड़ी हुई है, जिसकी जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: Haryana Nuh Clash: 'BJP शासित राज्य में जान-माल की सुरक्षा खुद करें', सीएम खट्टर का बयान सुन आक्रमक हुई AAP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget