एक्सप्लोरर

Haryana News: कर्मचारियों के आंदोलन के बीच OPSपर सीएम मनोहर लाल खट्टर का बड़ा बयान, ADO पर भी दिये ये संकेत

OPS In Haryana: CM ने कहा कि कोशिश होगी कि पेपर का कठिनाई का स्तर थोड़ा कम कर दिया जाए. बता दें कि एडीओ भर्ती को ले कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा था कि उन्होंने मुख्यमंत्री से बात कर ली है.

ADO Exam In Haryana: हरियाणा बहाली का इंतजार कर रहे पौने दो लाख कर्मचारियों और सहायक कृषि अधिकारी (ADO) के अभ्यर्थियों की उम्मीदों को सीएम मनोहर लाल (CM Manohar Lal Khattar) जोरदार झटका दिया है. सीएम ने साफ कहा है कि राज्य में पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल नहीं की जाएगी. मुख्यमंत्री ने एडीओ की भर्ती को लेकर भी स्पष्ट कह दिया है कि बहाली के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) भर्ती के नियमों में कोई बदलाव नहीं करेगा. न नेगेटिव मार्किंग हटाई जाएगी और न ही 50 प्रतिशत अंक की शर्त को कम किया जाएगा.

'ओपीएस बहाल करने वाला राज्य होगा बर्बाद'
हरियाणा निवास में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अर्थशास्त्रियों का हवाला देते हुए कहा कि जो भी प्रदेश पुरानी पेंशन योजना लागू करेगा, वह बर्बाद हो जाएगा. उन्होंने बताया कि अब राजस्थान भी इसे लागू करने से पीछे हट रहा है. जानकारी हो कि कुछ दिन पहले ही प्रदेश के डिप्टी सीएम मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पुरानी और नई पेंशन योजना के बीच अंतर समाप्त करने वाला बयान दिया था.

एचपीएससी चेयरमैन से इस मुद्दे पर की थी बात 
मुख्यमंत्री ने एडीओ भर्ती के मामले में बताया कि उन्होंने एचपीएससी चेयरमैन से इस मुद्दे पर बात की थी. एडीओ भर्ती की लिखित परीक्षा का कठिनाई का स्तर इस बार अधिक था. इसी कारण 57 अभ्यर्थी ही पास हो पाए. इसके बाद साक्षात्कार में भी सात अभ्यर्थी बाहर हो गये. सीएम ने कहा कि अगर पिछली लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती तो 1000 अभ्यर्थी पास हो जाते. ऐसे में सूबे में खाली पड़े कुल 600 पदों में से 50 पद भर दिए गए हैं. बाकी बचे 550 पदों को एचपीएससी ने कृषि विभाग को वापस भेज दिया है. अब कृषि विभाग दोबारा इन पदों पर बहाली के लिए आयोग को मांग भेजेगा. इसके बाद नए सिरे से आवेदन लेकर परीक्षा ली जाएगी. 

'दोबारा ली जाएगी परीक्षा'
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार कोशिश होगी कि पेपर का कठिनाई का स्तर थोड़ा कम कर दिया जाए. बता दें कि एडीओ भर्ती को लेकर कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा था कि उन्होंने मुख्यमंत्री से बात कर ली है और एचपीएससी अपने पैर्टन में बदलाव करने जा रही है. इस भर्ती में 50 प्रतिशत अंक की शर्त को नीचे लाया जाएगा. लेकिन, मुख्यमंत्री ने इससे साफ इंकार कर दिया है.

हरियाणा में आंदोलन कर रहे हैं कर्मचारी 
जानकारी हो कि राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं. वे विधानसभा चुनाव से पहले पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का दबाव बना रहे हैं. कर्मचारियों का कहना है कि देश के पंजाब, हिमाचल, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में पुरानी पेंशन योजना बहाल हो चुकी है. इसलिए उन्हें भी इसकी उम्मीद थी. हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना लागू कराने के लिए बड़ा आंदोलन करेंगे.

यह भी पढ़ें: Surajkund Mela 2023: फरीदाबाद में आज से हो रहा है सूरजकुंड मेले का आगाज, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे उद्घाटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab Weather: पंजाब में फिर पड़ेगी भीषण गर्मी! IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें अगले दिनों का हाल
पंजाब में फिर पड़ेगी भीषण गर्मी! IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें अगले दिनों का हाल
Punjab News: पटियाला में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत! परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
पटियाला में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत! परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
Punjab Weather Update: पंजाब में कब बदलेगा मौसम? जानें बारिश और हीटवेव का पूरा अपडेट
पंजाब में कब बदलेगा मौसम? जानें बारिश और हीटवेव का पूरा अपडेट
Ludhiana News: आधी रात नकाबपोश बदमाशों का कहर! कार पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगाई आग, CCTV में खुला राज
आधी रात नकाबपोश बदमाशों का कहर! कार पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगाई आग, CCTV में खुला राज

वीडियोज

Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA Bloc Meeting LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में थलापति विजय की TVK क्यों नहीं हुई शामिल? सामने आई ये वजह
LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में थलापति विजय की TVK क्यों नहीं हुई शामिल? सामने आई ये वजह
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
Indian Embassy Advisory: ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, BCB का अध्यक्ष बना पूर्व क्रिकेटर; आते ही कर दिया बड़ा एलान
बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, BCB का अध्यक्ष बना पूर्व क्रिकेटर; आते ही कर दिया बड़ा एलान
Karuppu OTT Release:'करुप्पु' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे सूर्या और तृषा की ये धमाकेदार फिल्म?
करुप्पु' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
Israel Iran War Live Updates: 'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
American Tourist in Bihar: US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
AI In Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट में अब होगी AI की एंट्री! CJI सूर्यकांत बोले- 'जजों की जगह...'
सुप्रीम कोर्ट में अब होगी AI की एंट्री! CJI सूर्यकांत बोले- 'जजों की जगह...'
Embed widget