एक्सप्लोरर

Haryana Lumpy Skin Disease: हरियाणा के पशुपालन मंत्री बोले- 14 जिले लंपी स्किन बीमारी से प्रभावित, 87 गायों की हुई मौत

Haryana News: हरियाणा के 14 जिले लंपी स्किन वायरस से प्रभावित हैं, इस बीमारी को लेकर हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि इसके लिए गोट पॉक्स का टीका शुरू हो चुका है.

Lumpy Skin Disease Haryana: हरियाणा में लंपी स्किन बीमारी को लेकर पशुपालन मंत्री जेपी दलाल (JP Dalal) ने कहा कि प्रदेश के 14 जिले लंपी स्किन वायरस से प्रभावित हैं. प्रदेश में लगभग 87 गायों की मृत्यु हो चुकी है. उन्होंने कहा कि हमने भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार काम किया है. हमें बताया गया है कि इस बीमारी में गोट पॉक्स का टीका कारगर है और टीकाकरण का काम शुरू हो चुका है.

हरियाणा के पशुपालन मंत्री दलाल ने पिछले हफ्ते राज्य विधानसभा को सूचित किया था कि प्रदेश में पशुओं में लंपी त्वचा रोग के प्रसार को रोकने के लिए सरकार मवेशियों का सामूहिक टीकाकरण करेगी, उनकी आवाजाही को रोका जाएगा तथा पशु मेलों पर पाबंदी लगाई जाएगी.

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने लंपी त्वचा रोग से बड़ी संख्या में पशुओं के प्रभावित होने के मद्देनजर मंगलवार को पंजाब में मवेशियों के टीकाकरण की समीक्षा की और केंद्र सरकार की ओर से मदद का आश्वासन दिया. केंद्रीय मंत्री रूपाला ने पंजाब के पशुपालन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के साथ बैठक कर राज्य में हालात की समीक्षा की और केंद्रीय मंत्री ने इस मुद्दे पर हरियाणा के पशुपालन मंत्री जेपी दलाल के साथ भी बैठक की.

Farmers Protest: पंजाब के हजारों किसान कल लखीमपुर खीरी के लिए होंगे रवाना, 18-20 अगस्त को होगा धरना

पंजाब के भी कई जिले लंपी वायरस से प्रभावित

पंजाब के मंत्री भुल्लर ने 25 लाख से अधिक मवेशियों के लिए पर्याप्त मात्रा में 'गोटपॉक्स' टीकों की व्यवस्था करने की मांग की. उन्होंने कहा कि लंपी त्वचा रोग से प्रभावित पशुओं की निगरानी की जा रही है और भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार पर्याप्त दवा व अन्य सावधानियां सुनिश्चित की जा रही हैं. भुल्लर ने कहा कि उन्होंने दूध उत्पादकों की समस्याओं के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त करने के लिए पंजाब के विभिन्न जिलों का दौरा किया है. उन्होंने कहा कि फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, तरनतारन, जालंधर और अमृतसर सबसे अधिक प्रभावित जिले हैं.

Punjab SI Dilbag Singh: अमृतसर में SI दिलबाग सिंह की गाड़ी के नीचे लगाया बम, CCTV फुटेज में दिखे दो अज्ञात लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget