एक्सप्लोरर

Watch: गुरुग्राम में बस से कुचलकर वर्कर की मौत, हिंसक प्रदर्शन पर उतारू हुई भीड़, पुलिसकर्मी घायल

Gurugram Violence: गुरुग्राम के सेक्टर 35 में अचानक हिंसा भड़क गई. यहां एक कामगार बस से कुचलकर घायल हो गया था जिसकी मौत हो गई. कामगार की मौत के बाद लोग सड़क पर उतर गए.

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) में एक फैक्ट्री के बस से कुचलकर एक कामगार की मौत हो गई. यह घटना गुरुग्राम के सेक्टर 35 की है. कामगार की मौत के बाद इलाके में हिंसा फैल गई. लोग प्रदर्शन करने सड़क पर उतर गए और पुलिसकर्मियों पर पथराव करना शुरू कर दिया. इस घटना में एक पुलिसकर्मी को चोट लगी है. 

घटना से जुड़ा हुआ एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी को चोट लगी है और उन्हें साथी पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग गोद में उठाकर गाड़ी में बिठाते हैं. कामगार की मौत से स्थानीय लोगों में काफी रोष है और उन्होंने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. लोगों की भीड़ सड़क पर उतर गई और पत्थरबाजी शुरू कर दी जिसमें कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. उन्होंने पुलिस की कार और बाइक पर भी पत्थराव किया. इसके अलावा टूरिस्ट बस पर भी पत्थर फेके गए जिसकी शीशे टूट गए. 

नाराज भीड़ पुलिस को दौड़ाती नजर आई
हालांकि ये पता हीं चल पाया है कि बस पर कोई टूरिस्ट उस वक्त मौजूद था या नहीं. घटना में केवल एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है और किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल नहीं है. इस संबंध में पुलिस का बयान सामने नहीं आया है. हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए एम्बुलेंस भी मौके पर बुलाई गई थी. घटनास्थल से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि नाराज लोगों की भीड़ पुलिस को दौड़ाती है.

मौके पर कई बस क्षतिग्रस्त हालत में हैं. गुस्साई भीड़ बेकाबू नजर आती है और वे किसी की सुनने को तैयार नहीं दिख रहे.  वे पुलिसकर्मियों की तरफ इशारा करते हुए पथराव करते हैं. हालांकि हिंसा के बीच पुलिस मौके पर ही मौजूद नजर आई. 

ये भी पढे़ं- Gurugram Blast: गुरुग्राम फायरबॉल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 2 की मौत, आग पर काबू पाने के लिए लगीं 24 फायर ब्रिगेड गाड़ियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का SIR के खिलाफ प्रस्ताव, CM भगवंत मान ने की रद्द करने की मांग
पंजाब सरकार का SIR के खिलाफ प्रस्ताव, CM भगवंत मान ने की रद्द करने की मांग
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
चंडीगढ़: दो नाबालिगों के बीच पुरानी रंजिश बनी जानलेवा, 17 साल के छात्र की मौत
चंडीगढ़: दो नाबालिगों के बीच पुरानी रंजिश बनी जानलेवा, 17 साल के छात्र की मौत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget