एक्सप्लोरर

Gurugram Crime News: हरियाणा के मानेसर में पैसे के लेनदेन में चले घूंसे, एक शख्स गंवा बैठा आंख

Crime News: हरियाणा (Haryana) के मानेसर (Manesar) में मोटरसाइकिल को लेकर हुए विवाद में एक मजदूर ने अपनी आंख की रोशनी खो दी. बताया जा रहा है कि दोनों का विवाद तीन साल पुराना है.

Gurugram News: हरियाणा (Haryana) के मानेसर (Manesar) में मोटरसाइकिल को लेकर हुए विवाद में एक शख्स अपनी आंखों की रौशनी गंवा बैठा है. दरअसल 10 जुलाई को आईएमटी मानेसर के बांसकुसला गांव में दो लोगों के बीच मारपीट हुई थी. जिसके पीछे की वजह करीब तीन साल पुराना लेनदेन बताया जा रहा है. झगड़े में घायल हुए जयवीर का आरोप है कि उसने एक शख्स को तीन साल पहले अपनी बाइक 8 हजार रुपये में बेची थी. लेकिन शख्स पैसा चुकाए बिना ही उसकी बाइक ले गया था और अभी तक उसे पैसे नहीं चुकाए थे.

ये है पूरा मामला

दरअसल कुछ ही दिनों पहले जयवीर ने मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया था और उसी की दवाई लेने के लिए वो बांसकुसला गांव गए था. इस दौरान उसने संदिग्ध को देखा और उससे बकाया चुकाने के लिए कहा. इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया. जिसके बाद जयवीर का शख्स पर आऱोप है कि उसने जयवीर की आंखों पर घूंसे बरसाए जिसकी वजह से उनकी आंख की रौशनी चली गई.

Haryana BSNL Recruitment 2022: BSNL हरियाणा सर्किल में निकले अपरेंटिस पदों पर आवेदन करने के बचे हैं इतने दिन, जल्द करें अप्लाई

पुलिस ने की शिकायत दर्ज

पुलिस ने जयवीर की शिकायत के आधार पर, बुधवार रात आईएमटी मानेसर पुलिस स्टेशन में संदिग्ध के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है. जयवीर सिंह की शिकायत के अनुसार, संदिग्ध एक वकील है, जिसने तीन साल पहले उससे संपर्क किया था और कहा था कि उसकी नई मोटरसाइकिल चोरी हो गई है. इस दौरान उसने जयवीर से पूछा कि क्या वो उसे अपनी मोटरसाइकिल बेचेगा. जिसके बाद जयवीर ने उसे अपनी मोटरसाइकिल 8,000 में बेच दी. लेकिन संदिग्ध ने उसे पैसे नहीं दिए.

दोनों तरफ से जांच कर होगी आगे की कार्रवाई

आईएमटी मानेसर पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर इंस्पेक्टर सुभाष चंद ने कहा कि, संदिग्ध जयवीर सिंह और दो अन्य के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसका सोने का लॉकेट, पैसे, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीन लिया.निरीक्षक ने कहा कि दोनों व्यक्तियों की मेडिको-लीगल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया जा रहा है, जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Haryana के पांच MLAs की सिक्योरिटी मामले में CM खट्टर ने पुलिस अधिकरियों के साथ की बैठक, दिए सख्त निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget