एक्सप्लोरर

Haryana News: हरियाणा सरकार छात्रों और शिक्षकों को 3 लाख मुफ्त टैबलेट देगी, सीएम मनोहर लाल खट्टर 5 मई को करेंगे वितरण

हरियाणा सरकार 5 मई को सरकारी स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों को 3 लाख मुफ्त टैबलेट बांटेगी. इसका मुख्य समारोह 5 मई को रोहताक में सीएम मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में होगा.

हरियाणा की बीजेपी सरकार 5 मई को सरकारी स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों को 3 लाख मुफ्त टैबलेट वितरण करेगी. इस टैबलेट वितरण का मुख्य समारोह 5 मई को रोहतक में होगा, जहां पर खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर छात्रों और शिक्षकों को टैबलेट बांटेंगे. इस समारोह को तुरंत बाद पूरे हरियाणा में ब्लॉक स्तर पर 119 जगहों पर अलग-अलग स्थानों पर समारोह आयोजित किए जाएंगे जहां पर छात्रों और शिक्षकों को मंत्री, सांसद, विधायक टैबलेट वितरण करेंगे. 

हरियाणा सरकार की यह सकारात्मक पहल डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगी. छात्रों को मिलने वाले टैबलेट ई-अधिगम योजना के तहत बांटे जाएंगे. इस योजना के पहले चरण में 10वीं व 12वीं कक्षा के 5 लाख छात्रों को टैबलेट दिए जाएंगे. छात्रों को मिलने वाले ये टैबलेट फ्री 2जीबी डाटा और पर्सनलाइज्ड अडेप्टिव लर्निंग पर आधारित होंगे.

हरियाणा सरकार की तरफ से छात्रों और शिक्षकों के लिए वितरण होने वाले तीन लाख टैबलेट पहले ही उनके स्कूलों में आ चुके हैं. इसके साथ ही 2.3 लाख और टैबलेट खरीदने के आदेश दिए जा चुके हैं, जो मई के अंत तक स्कूलों में आने की संभावना है. ये टैबलेट बचे हुए कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों को दिए जाएंगे. इसके साथ ही कक्षा 11 के छात्रों के लिए टैबलेट की खरीद का आदेश कक्षा 10 के रिजल्ट के आने के बाद दिया जाएगा. हरियाणा सरकार कुल मिलाकर लगभग 7.5 लाख टैबलेट छात्रों और शिक्षकों को वितरण करेगी. 

https://twitter.com/mygovharyana/status/1521519803512815617?s=20&t=xekTeWJjbQMOxZKInRQLuQ

हरियाणा सरकार 33000 पीजी शिक्षकों को टैबलेट बांटेगी, ये टैबलेट सैमसंग कंपनी के बताए जा रहे हैं जो लगभग 12,000 रुपये की कीमत में एक साल की वारंटी के साथ मिलेंगे. हरियाणा सरकर का मुख्य मकसद ये है कि वह शिक्षकों को टैबलेट इसलिए दे रही है ताकि शिक्षक भी छात्रों के साथ डिजिटल रूप से भी संवाद करने में सक्षम बनें. 

Delhi News: आप विधायक आतिशी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- BJP की बुलडोजर राजनीति मंदिरों तक पहुंची

प्रतिदिन 2 जीबी डेटा मिलेगा मुफ्त

इन टैबलेट में शिक्षक छात्रों की हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे कि उन्होंने अपने टैबलेट पर कौन से वीडियो देखी हैं. इतना ही नहीं इन टैबलेट्स पर सिर्फ एजुकेशन रिलेटेड ऐप्स ही उपलब्ध होंगे, जीमेल, गूगल, यूट्यूब या फेसबुक जैसे दूसरे प्लेटफॉर्म्स इन टैबलेट पर नहीं मिलेंगे. इसके साथ ही प्रत्येक दिन के लिए छात्रों और शिक्षकों को 2 जीबी मुफ्त डेटा उपलब्ध कराया जाएगा. यह सुविधा छात्रों के लिए तब तक उपलब्ध रहेगी जब तक वे 12वीं कक्षा पूरी नहीं कर लेते और स्कूलों को टैबलेट वापस नहीं कर देते. वहीं छात्रों और शिक्षकों को मुफ्त जियो या एयरटेल के सिम भी दिए जाएंगे, इसके लिए उन्हें अपना पहचान पत्र देना होगा. 

Shaheen Bagh Demolition: दिल्ली के शाहीन बाग में अतिक्रमण पर 9 मई को चलेगा बुलडोजर, नगर निगम ने दिल्ली पुलिस से मांगी एक्स्ट्रा फोर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget