एक्सप्लोरर

हरियाणा में बुधवार को होगा फ्लोर टेस्ट, CM सैनी के पास कितने विधायकों का समर्थन?

Haryana Floor Test: हरियाणा के नए सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि बुधवार को विधानसभा का सत्र होगा. उन्होंने कहा कि हम मजबूती के साथ काम करेंगे और लोगों की उम्मीदों को पूरा करेंगे.

हरियाणा में नई सरकार बनने के बाद बुधवार (13 मार्च) को फ्लोर टेस्ट होगा. नए सीएम नायब सिंह सैनी ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 48 विधायकों का समर्थन पत्र दिया गया है. बुधवार सुबह 11 बजे विधानसभा का सत्र होगा. शपथ लेने के बाद सीएम सैनी ने कैबिनेट की बैठक की. इस बैठक के बाद उन्होंने कहा, "आज हमारे मंत्रिमंडल ने मनोहर लाल खट्टर का धन्यवाद किया है. केंद्रीय नेतृत्व, पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह का धन्यवाद करता हूं. हरियाणा के इंचार्ज और प्रभारी का भी धन्यवाद करता हूं."

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "हम मजबूती से हर व्यक्ति तक सरकार पहुंचे उस कार्य को आगे बढ़ाते हुए लोगों की अपेक्षाओं पर काम करेंगे. कल विधानसभा का सत्र सुबह 11 बजे होगा. 48 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को दिया गया है और कल विश्वास प्रस्ताव हम हासिल करेंगे. जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसे मजबूती से आगे लेकर जाएंगे. कल फ्लोर टेस्ट होगा."

हरियाणा में कौन सी पार्टी बनेगी नंबर वन? लोकसभा चुनाव से पहले सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा

पहली बार बीजेपी सांसद बने नायब सिंह सैनी ने पांच कैबिनेट सहयोगियों के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. बीजेपी-जेजेपी गठबंधन टूटने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला सहित उनके पूरे मंत्रिमंडल ने मंगलवार सुबह इस्तीफा दे दिया. इसके बाद बीजेपी विधायकों की बैठक के दौरान अगले मुख्‍यमंत्री के लिए सैनी का नाम सर्वसम्मति से तय किया गया. वह राज्य में चुनाव होने तक सात महीने के लिए मुख्यमंत्री रहेंगे. 

सैनी जाति की कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, हिसार और रेवाड़ी जिलों में अच्छी खासी आबादी है.सैनी के साथ कंवर पाल गुज्जर, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह चौटाला, जे.पी. दलाल और बनवारीलाल ने मंत्री पद की शपथ ली. इस समारोह में अनिल विज नहीं पहुंचे, जो खट्टर सरकार में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री थे. वह सैनी का नाम प्रस्तावित होते ही सुबह की बैठक से उठकर चले गए.

निवर्तमान मंत्रिमंडल में बीजेपी नेता खट्टर और जेजेपी के तीन सदस्यों सहित 14 मंत्री शामिल थे. 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में बीजेपी के 41 विधायक हैं, जबकि जेजेपी के 10 हैं. सत्तारूढ़ गठबंधन को सात में से छह निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है. सूत्रों के मुताबिक, खट्टर अब लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. माना जा रहा है कि उन्हें करनाल से मैदान में उतारा जा सकता है. खट्टर के करीबी संजय भाटिया, जो पंजाबी चेहरा हैं, उन्‍होंने 2019 के चुनाव में 6.5 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी. वह सैनी की जगह पार्टी के राज्य प्रमुख बनाए जा सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget