एक्सप्लोरर

Haryana News: 2 फरवरी को होगी हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक, लिए जा सकते हैं ये बड़े फैसले

Chandigarh News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मानें तो इस बार का बजट हर वर्ग के कल्याण के लिए होगा. इस बार बजट में मुख्य फोकस ग्रामीण विकास, पर्यावरण, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों पर रहेगा.

Haryana Budget 2023: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक आगामी 2 फरवरी को होने जा रही है. चंडीगढ़ (Chandigarh) स्थित सचिवालय में सुबह 11 बजे आयोजित होने वाली बैठक में राज्य विधानसभा के बजट सत्र आयोजित करने की तारीख निर्धारित करने के साथ अन्य महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं. वहीं इस बजट को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मानें तो इस बार का बजट हर वर्ग के कल्याण के लिए होगा.

इस बार बजट में मुख्य फोकस ग्रामीण विकास, पर्यावरण, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों पर रहेगा. इस बजट को लेकर पंचकूला में हरियाणा विधानसभा की ओर से राज्य वित्त प्रबंधन और बजट पर परिचर्चा कार्यक्रम भी आयोजित की गई है. खट्टर सरकार द्वारा देश की जरूरत के हिसाब से विदेशी मुद्रा में बढ़ोतरी हो, इसका खाका तैयार किया जाएगा. संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस वर्ष को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष घोषित किया है. हरियाणा सरकार इस बात पर भी ध्यान देगी कि राज्य में बाजरा खाद्य उत्पादों को कैसे बढ़ावा दिया जाए. हरियाणा के बजट में बाजरा खाद्य नीति को लेकर सीएम बड़ा फैसला ले सकते हैं.

बजट को लेकर मंथन
सीएम मनोहर लाल खट्टर इन दिनों बजट को लेकर अलग-अलग विभागों और संगठनों के साथ बजट पर मंथन कर रहे है. माना जा रहा है कि सरकार इस बार बजट में उद्यमियों को VAT और C फार्म पर राहत देने का ऐलान कर सकती है. इसके अलावा निर्यात बढ़ाने वाले उद्योगों पर भी सरकार की नजर है. बजट को लेकर सीएम का कहना है कि इस बार भी बजट लोगों के लिए कल्याणार्थ ही होगा. सीएम का कहना है कि हरियाणा के आर्थिक स्थिति अन्य प्रदेशों से बेहतर है. राज्य सरकार ऋण की सीमा जो 3.52 प्रतिशत पहुंची हुई है उसे 3 प्रतिशत तक लाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा विपक्षी पार्टियां प्रदेश को कर्जे में डूबा हुआ बताकर झूठी अफवाहें फैला रही है. सीएम ने कहा बैठकों में औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसपोर्ट सुविधा को मजबूत करने के जो सुझाव मिले है उसपर इंप्लीमेंट किया जाएगा.  

यह भी पढ़ें: उमर, श​रजील सहित 7 आरोपी जेल में फिर उठा पाएंगे विशेष सुविधा का लाभ, जानें कोर्ट ने जेल प्रशासन को क्यों दी ये हिदायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget