एक्सप्लोरर

'गाय की तस्करी करने वाले को...', पंचकूला में CM नायाब सिंह सैनी की लोगों से एकजुट होने की अपील

Haryana News: हरियाणा के सीएम नायाब सैनी ने कहा कि गौ सुरक्षा के लिए केंद्र-राज्य सरकारों ने कड़े कानून बनाए हैं. गौ हत्या करने वाले पर 10 साल की कैद के साथ एक लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान किया गया.

Harayana Latest News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी ने सोमवार (5 अगस्त) को पंचकूला में आयोजित गौ सम्मेलन में हिस्सा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में आदिकाल से गाय पूजनीय हैं. इसमें सभी देवी-देवताओं का वास होता है. देवताओं और असुरों के किए समुद्र मंथन में निकले 14 रत्नों में एक कामधेनु गाय भी है. गाय का किसी न किसी रूप में धर्म ग्रंथों में उल्लेख मिलता है. वेदों में भी इसका वर्णन मिलता है.

सीएम सैनी ने आगे कहा कि डायबिटीज की बीमारी में इलाज के लिए गाय दूध अत्यंत लाभकारी है. गाय का गोबर भारतीय चिकित्सा पद्धति के अनुसार बड़ा उपयोगी माना गया है. गाय किसानों की आजीविका का मुख्य साधन भी है. उन्होंने कहा कि बदलते समय में समाज की सोच में बदलाव आया है. गाय माता उपेक्षित होकर गली-गली में भटकने को मजबूर हो गई हैं. गौ माता के सम्मान में फिर से एकजुट होने की जरूरत है.

गौ सुरक्षा के लिए सरकार कड़े कानून बनाए- सीएम सैनी
मुख्यमंत्री नायाब सैनी ने कहा कि गौ सुरक्षा के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने कड़े कानून बनाए हैं. गौ हत्या करने वाले पर 10 साल की कैद के साथ एक लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान किया गया. गौ तस्करी करने वाले अपराधियों को सात साल कैद और 70 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान किया गया. सीएम सैनी ने कहा कि साल 2014 में जब हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनी तो बीजेपी सरकार ने हरियाणा गोवंश संरक्षण और गौ संवर्धन अधिनियम, 2015 लागू किया.

इससे पहले सोमवार को मंत्रिमंडल ने 24 फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद के संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है. मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना विस्तार को आज कैबिनेट ने मंजूरी दी है. इसके तहत अब एक लाख 80 हजार रुपये तक आय वाले भूमिहीन ग्रामीण परिवारों को प्लॉट दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Haryana Election 2024: कुरुक्षेत्र से BJP का चुनावी उद्घोष, मोहन लाल बड़ौली ने कर दिया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget