एक्सप्लोरर

हरियाणा में युवाओं के लिए खुशखबरी! CM सैनी ने इतने पदों पर वेकैंसी निकालने का किया ऐलान

Nayab Singh Saini News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने स्वतंत्रता दिवस पर भाषण के दौरान कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक और शैक्षिक विकास और उन्हें सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है.

Nayab Singh Saini On Jobs: हरियाणा में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार (15 अगस्त) को कहा कि उनकी सरकार जल्द ही 36,000 खाली पदों को भरेगी. उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी की सरकार पहले ही योग्यता के आधार पर युवाओं को 1.44 लाख नौकरियां दे चुकी है. 

स्वतंत्रता दिवस पर भाषण के दौरान सीएम सैनी ने आगे कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक और शैक्षिक विकास और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. सैनी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और लोगों को शुभकामनाएं दीं. 

मुख्यमंत्री ने उन शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी. एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि भी अर्पित की. सैनी ने कहा, ''वर्तमान राज्य सरकार ने 1.44 लाख युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं. हम जल्द ही 36,000 और रिक्तियां भरेंगे.

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, सरकार ने आउटसोर्सिंग सेवाओं और हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत काम करने वाले 1.20 लाख कर्मचारियों के लिए नौकरियां सुरक्षित की हैं. शिक्षा के मोर्चे पर सैनी ने कहा कि राज्य में 76 नए कॉलेज खोले गए हैं, जिनमें 32 महिला कॉलेज भी शामिल हैं. लड़कियों को स्नातकोत्तर स्तर तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है.

सीएम सैनी ने आगे कहा, ''विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली 5,105 बेटियों को शिक्षा के लिए कुल 20.28 करोड़ रुपये का कर्ज दिया गया है, जिसमें हरियाणा सरकार पांच प्रतिशत ब्याज सब्सिडी प्रदान कर रही है. महिलाओं के लिए आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए एक तिहाई राशन डिपो महिलाओं को आवंटित किए गए हैं.'' 

हरियाणा सीएम ने कहा, ''राज्य ने विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से दो लाख महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाने का लक्ष्य रखा है.  पहले चरण का लक्ष्य 62,000 महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाना है. हरियाणा ने पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया है.''

सैनी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने लोगों को भय, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, विकास में असमानता पैदा करने वाले क्षेत्रवाद के मुद्दों से मुक्ति दिलाई है.

ये भी पढ़ें:

सभी मेडिकल कॉलेज में पुलिस पोस्ट, CCTV की 24 घंटे मॉनिटरिंग, हरियाणा सरकार की एडवाइजरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
Embed widget