एक्सप्लोरर

दुष्यंत चौटाला ने की फ्लोर टेस्ट की मांग तो सीएम नायब सिंह सैनी बोले, 'मुंगेरी लाल के सपने देखते रहते हैं'

Haryana News: हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को चिट्ठी लिखकर विधानसभा में फ्लोर टेस्ट की मांग की है. इसी को लेकर सीएम नायब सैनी ने चौटाला पर पलटवार किया है.

Nayab Singh Saini On Dushyant Chautala: हरियाणा में तीन निर्दलीय विधायकों की तरफ से समर्थन वापसी के ऐलान के बाद सीएम नायब सिंह सैनी की सरकार मुश्किल में आ गई है. इस बीच बीजेपी की सहयोगी रह चुकी जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर फ्लोर टेस्ट की मांग की है.

इसी तरह की मांग कांग्रेस के नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी उठाई. कांग्रेस और जेजेपी की इस मांग पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार (9 मई) को कहा कि ये लोग मुंगेरी लाल के सपने देखते रहते हैं.

सीएम ने क्या कुछ कहा?

सीएम सैनी ने कहा, ''काम इन्होंने (कांग्रेस) किए नहीं और काम नहीं किया तो जनता ने इन्हें नकार दिया है. जब जनता ने नकार दिया है तो ये लोग सत्ता में नहीं आने वाले हैं. जब भी कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार की गति बढ़ जाती है. लोगों को प्रताड़ित करने का काम कांग्रेस वाले करते हैं. लोग इनकी बातों में नहीं आने वाले हैं. आने वाले समय में जब विधानसभा के चुनाव होंगे तो बड़ी संख्या के साथ राज्य में तीसरी बार बीजेपी की सरकार आएगी. लोकसभा चुनाव में हम सभी 10 सीटें जीतेंगे."

बता दें कि हरियाणा के तीन निर्दलीय विधायकों ने सात मई को सैनी सरकार से समर्थन वापस लेने का ऐलान किया था और कहा था कि वो कांग्रेस का समर्थन करेंगे.ये निर्दलीय विधायक हैं सोमबीर सांगवान (दादरी), रणधीर सिंह गोलन (पुंडरी) और धर्मपाल गोंदर (नीलोखेड़ी). इनके ऐलान के साथ ही नायब सिंह सैनी सरकार अल्पमत में आ गई.

दुष्यंत चौटाला ने क्या कहा?
बता दें कि मार्च महीने में ही बीजेपी ने जेजेपी से गठबंधन तोड़ दिया था और मनोहर लाल खट्टर को सीएम पद से हटाकर नायब सिंह सैनी को इसकी कमान दी. खट्टर सरकार में दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री थे. 

अब चौटाला ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. दुष्यंत चौटाल ने कहा, ''प्रदेश में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितिओं को देखते हुए यह स्पष्ट है कि वर्तमान राज्य सरकार अल्पमत में है. इसे देखते हुए मैंने हरियाणा के महामहिम राज्यपाल महोदय को पत्र लिखकर विधानसभा का सत्र बुलाकर फ्लोर टेस्ट की मांग की है. हम मौजूदा सरकार का समर्थन नहीं करते हैं और हरियाणा में किसी भी दूसरे राजनीतिक दल (कांग्रेस) द्वारा सरकार बनाने में समर्थन के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं.''

क्या बोली कांग्रेस?
वहीं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिहं हुड्डा के बेटे और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने गुरुवार को कहा कि हरियाणा में जिस तरह से 3 निर्दलीय विधायकों ने अपना समर्थन वापस लेकर कांग्रेस को समर्थन दिया है, उससे यहां सरकार अल्पमत में आ गई है. अल्पमत सरकार को कोई नैतिक अधिकार नहीं है. इस सरकार को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए. अगर वह इस्तीफा नहीं देते हैं तो राज्यपाल को मामले का संज्ञान लेना चाहिए और हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लगाकर चुनाव कराना चाहिए.

पंजाब में कांग्रेस उम्मीदवार सुखपाल सिंह खेहरा के पास 50 करोड़ की संपत्ति, धर्मवीर गांधी के पास कितनी प्रॉपर्टी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget