एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: हरसिमरत बादल ने कांग्रेस पर बोला हमला, भ्रष्टाचार के मामले में चरणजीत चन्नी के साथ मिले होने का आरोप लगाया

Punjab Election: चरणजीत सिंह चन्नी पर अवैध रेत खनन में शामिल होने के आरोप लग रहे हैं. हरसिमरत कौर बादल ने भी इसी मुद्दे को उठाया है.

Punjab Election: कांग्रेस पार्टी की ओर से पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) की सीएम का चेहरा बनाया गया है. विपक्षी दलों की ओर से कांग्रेस पार्टी पर इस फैसले को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं.  पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल (Harsimrat Kaur Badal) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ऐसा कदम उठाकर चरणजीत चन्नी की भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने पर सहमति की मुहर लगा दी है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया. हरसिमरत कौर का कहना है कि कांग्रेस का ऐसा कदम उठाना दिखाता है कि वह भ्रष्टचार के मामले में चरणजीत चन्नी के साथ है.

शिरोमणि अकाली दल की नेता ने आरोप लगाया, ''यहां तक कि मुख्यमंत्री के भतीजे से काली कमायी बरामद की गयी है और उसने यह भी माना है कि यह बालू माफिया और तैनाती तथा तबादलों के लिए घूस से मिली धनराशि है लेकिन फिर भी कांग्रेस आलाकमान ने उनके साथ खड़े रहना चुना.''

ईडी की ओर से हो रहा है दावा

हरसिमरत कौर बादल ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. हरसिमरत कौर बादल ने अरविंद केजरीवाल पर सवाल खड़े करते हुए कहा, "वह कांग्रेस पार्टी से भी ज्यादा कुटिल हैं."

बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में अवैध रेत खनन का मुद्दा गरमाया हुआ है. चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी अवैध रेत खनन के मामले में ईडी की हिरासत में हैं. भूपिंदर सिंह हनी के पास 10 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए थे. ईडी दावा कर रही है कि भूपिंदर सिंह हनी ने अपना गुनाह कबूल किया है. 

Punjab Election 2022: कांग्रेस पार्टी को सुनाम में लगा बड़ा झटका, दमन बाजवा ने बीजेपी ज्वाइन की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget