एक्सप्लोरर

गुरुग्राम में 121 राशन डिपो किए जाएंगे अलॉट, महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता, जान लें शर्तें

Gurugram News: उचित मूल्य की दुकान का क्षेत्रफल कम से कम 150 वर्ग फीट होना चाहिए. लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया, सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के तहत पूरी की जायेगी.

Haryana News: हरियाणा में नए राशन डिपो का लाइसेंस लेने के लिए आवेदन करने की तिथि को बढ़ा दिया गया है. आवेदक 20 अगस्त लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं. गुरुग्राम में 121 राशन डिपो अलॉट किये जाने हैं. उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग की तरफ से पीडीएस कंट्रोल ऑर्डर 2022 के तहत नए राशन डिपो का लाइसेंस जारी किया जाना है. संबंधित वार्ड या गांव का कोई भी आवेदक आवेदन कर सकता है.

आवेदक की उम्र 21 से 45 वर्ष तक होनी चाहिए. शैक्षणिक योग्यता 12वीं के साथ-साथ कंप्यूटर का ज्ञान होना अनिवार्य है. राशन डिपो अलॉट करने में तेजाब पीडिता और विधवा महिला को प्राथमिकता दी जायेगी. उसी प्रवर्ग में एक से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर उच्चतर योग्यता धारी को मौका मिलेगा. उन्होंने बताया कि उचित मूल्य की सरकारी दुकान का लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया, सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के तहत पूरी की जायेगी. तय की गई समयावधि 30 दिन है. सभी जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक को पूर्व में निर्देश जारी किए जा चुके हैं.

राशन डिपो का लाइसेंस लेने के लिए जान नें पात्रता

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अनिल कुमार ने बताया कि उचित मूल्य की दुकान का क्षेत्रफल कम से कम 150 वर्ग फीट और परिवार की पहचान का पत्र होना अनिवार्य है. आवेदक को ग्राम पंचायत के वर्तमान सरपंच, पंच, नगरपालिक समिति, नगर परिषद, नगर निगम के उम्मीदवार का निकट पारिवारिक सदस्य अर्थात पति-पत्नी, बेटा, बेटी या निकट संबंधी नहीं होगा. गांव का सरपंच या पंच, नगरपालिका समिति, नगर परिषद् अथवा नगर निगम का सदस्य राशन डिपो के लिए पात्र नहीं होगा. उन्होंने बताया कि नए राशन डिपो के लिए फॉर्म अंत्योदय सरल पोर्टल पर 20 अगस्त, 2024 शाम 5 बजे तक भरा जा सकता है. अधिक जानकारी जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक के कार्यालय से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है. 

ये भी पढ़ें-

Haryana Encounter: करनाल में मुठभेड़ के बाद पुलिस को मिली सफलता, शिकंजे में आए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो गुर्गे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget