एक्सप्लोरर

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरुग्राम पुलिस का एक्शन, 52 फ्लैट मालिकों के खिलाफ FIR

Gurugram News: गुरुग्राम में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस जांच अभियान चला रही है. प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए जांच अभियान में होटल, मकान, गेस्ट हाउस, फ्लैट्स की चेकिंग की जा रही है.

Haryana News: हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने 52 फ्लैट मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोप है कि उन्होंने पुलिस को सूचना दिये बिना विदेशी नागरिकों को ठहराया था. पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जांच अभियान चलाया जा रहा है.

प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए होटल, गेस्ट हाउस, सोसायटी की पुलिस टीम जांच कर रही है. मंगलवार को सेंट्रल पार्क सोसायटी के रिसेप्शन पर पहुंचकर पुलिस टीम ने रजिस्टर खंगाला.

चेकिंग के दौरान फ्लैट्स में विदेशी नागरिक ठहरे हुए पाये गये. मालिकों ने विदेशी नागरिकों के फ्लैट्स में ठहरने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी. मैनेजर से विदेशी नागरिकों के सी फार्म की जानकारी मांगी गयी. उसने जानकारी देने से इंकार कर दिया. थाना भोंडसी में फॉर्नर एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया.

गुरुग्राम पुलिस मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है. पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने गुरुग्राम वासियों से अपील की है. उन्होंने कहा कि विदेशी नागरिक के होटल, मकान, गेस्ट हाउस, फ्लैट्स में ठहरने की लोग पुलिस को सूचना दें और फॉरेनर एक्ट की धारा 7 की पालना के तहत सी फॉर्म भरें.

फ्लैट्स मालिकों के खिलाफ क्यों दर्ज हुए मामले?

उन्होंने विदेशी नागरिकों को बिना सी फॉर्म भरे ठहराने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी. फॉरेनर एक्ट की धारा 14 के तहत 5 साल तक की सजा का प्रावधान है. पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि सी फॉर्म भरने से प्रशासन को विदेशी नागरिकों के संबंध में जानकारी मिलती है. सी फार्म से भारत में विदेशी नागरिकों की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक कदम उठाना आसान हो जाता है. कोई भी व्यक्ति FRRO की वेबसाइट indianfrro.gov.in पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण करके ब्यूरो ऑफ इमीग्रेशन के ऑनलाइन पोर्टल पर सी फॉर्म भर सकता है. फिलहाल गुरुग्राम पुलिस ने विदेशी नागरिकों को ठहराने पर 52 फ्लैट्स मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. अब पुलिस फ्लैट्स मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने जा रही है. 

ये भी पढ़ें-Gurugram Firing: होटल में सिगरेट पीने से मना करने पर चलाई गोली, मैनेजर की शिकायत पर छह गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget