एक्सप्लोरर

गर्लफ्रेंड से बात करने पर नाबालिग ने चाकू मारकर की दोस्त की हत्या, बियर के बहाने बुलाया था

Gurugram Murder News: गुरुग्राम के सेक्टर-40 में एक नाबालिग ने अपने इंस्टाग्राम दोस्त की हत्या कर दी. हत्या का कारण यह था कि दोनों एक ही लड़की से बात करते थे.

Gurugram Crime News: बुधवार की रात को गुरुग्राम के थाना सेक्टर-40 में एक नाबालिग लड़के ने नाबालिग लड़के की हत्या कर दी. इसके लिए बकायदा उसने योजना बनाई और फिर चाकू से गोदकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

गुरूग्राम पुलिस के अनुसार सेक्टर-40 थाना में एक युवक के चाकू लगने से घायल होकर पड़े होने की सूचना मिली थी. सूचना पाकर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां पर एक अज्ञात लडका घायल अवस्था में मिला. पुलिस टीम द्वारा युवक को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मृत्यु हो गई. 

लिखित शिकायत में कही गई ये बातें
पुलिस टीम को सूचना देने वाले व्यक्ति ने एक लिखित शिकायत के माध्यम से जानकारी दी कि जब यह अपने मकान से बाहर आया तो उसने घायल अवस्था में एक युवक को अपने मकान के बाहर पड़ा हुआ देखा. जब इसने नजदीक जाकर देखा तो उस युवक के गले पर कट के निशान थे और उसके पेट पर भी गहरे घाव के निशान थे जिसकी किसी ने हत्या की है. इस शिकायत पर थाना सेक्टर-40 में हत्या की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया है.

इंस्टाग्राम पर है दोस्त
निरीक्षक नवीन कुमार, इंचार्ज अपराध शाखा सेक्टर-40 तथा निरीक्षक मनोज वर्मा, प्रबन्धक थाना सेक्टर-40 की पुलिस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए इस मामले में 16 घंटे के अंदर ही आरोपी की पहचान करके 15 वर्षीय नाबालिग आरोपी को रेवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी नाबालिग से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि ये दोनों (मृतक व आरोपी) झाड़सा में रहते हैं और एक दूसरे के इंस्टाग्राम पर दोस्त है.

ये था हत्या करने का वजह
मृतक की पिछले करीब डेढ़ साल से एक लड़की के साथ दोस्ती थी. पिछले कुछ दिनों से वह लड़की आरोपी से भी बात करने लगी थी. आरोपी को इस बारे में पता चल गया. हत्या का आरोपी यह जानता था कि जो लड़की इससे बात करती है, वहीं लड़की इसके इंस्टाग्राम के दोस्त (मृतक) से भी बात करती है.

इस बात की रंजिश रखते हुए 15 वर्षीय आरोपी नाबालिग ने अपने इंस्टाग्राम दोस्त की हत्या करने की योजना बनाई. हत्या की योजना को अंजाम देने के लिए आरोपी ने 150 रुपये में एक चाकू खरीदा. बुधवार की रात को योजनानुसार युवक को बीयर पीने के बहाने बुलाया. फिर चाकू से वार करके उसकी हत्या कर दी.

राजेश यादव की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: Rewari Murder: प्रेमिका से मिलने आये राजस्थान के युवक की पीट-पीट कर हत्या, दो रिश्तेदार गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget