एक्सप्लोरर

Watch: गुरुग्राम में चलती कार से आतिशबाजी, बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से गोल्फ कोर्स रोड पर मचाया हुड़दंग

Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड का एक वीड़ियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ युवक गाड़ी से पटाखें जलाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें गुरुग्राम की सड़कों पर एक गाड़ी में कुछ युवक पटाखे चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस बारे में गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस (Gurugram Traffic Police) के डीसीपी वीरेंद्र विज (Virender Vij) ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए पुलिस को इस वीडियो के बारे में जानकारी मिली है. गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं लगी होने की वजह से युवकों के बारे में पता नहीं चल पा रहा है. 

डीसीपी वीरेंद्र विज ने कहा कि जल्द ही गुरुग्राम पुलिस इस गाड़ी पहचान कर आरोपी युवकों को हिरासत में लेगी. वहीं कार के अंदर स्टंटबाजी करने को लेकर पुलिस अलग-अलग धाराओं में आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करेगी. 

पहले भी सामने आया था ऐसा मामला

बता दें कि पिछले साल भी गुरुग्राम के साइबर हब रोड पर एक युवक अपनी चलती गाड़ी पर पटाखे जलाते हुए नजर आया था. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया था और उसकी गाड़ी को भी जब्त कर लिया था. आरोपी युवक को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी. 

बिना नंबर वाली गाड़ी की तलाश में जुटी पुलिस

वहीं इस मामले में गाड़ी पर नंबर न होने की वजह से पुलिस अभी आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है. फिलहाल पुलिस गाड़ी की तलाश करने में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. पुलिस का दावा है कि वो जल्द ही आरोपियों तक पहुंचेगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

प्लानिंग के साथ बनाया गया वीडियो

माना जा रहा है कि वीडियो पूरी प्लानिंग के साथ बनाया गया है. क्योंकि, जिस समय वीडियो बनाया गया, तब गाड़ी के पीछे की साइड की नंबर प्लेट को हटा दिया गया. नंबर पता न चले इसलिए नंबर प्लेट को आधा ढक दिया गया. वीडियो गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड का बताया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: SYL Canal Dispute: SYL मुद्दे पर बढ़ी रार, राजा वडिंग का संदीप पाठक पर निशाना, कहा- ‘हरियाणा के हितों की वकालत...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget