एक्सप्लोरर

Gurugram News: गेमिंग एप से पैसा कमाने का लालच देकर करोड़ों की ठगी, बैंक कर्मचारी भी शामिल

Gurugram Fraud Case: गुरुग्राम पुलिस ने गेमिंग एप के जरिए पैसा कमाने का लालच देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को धर दबोचा है. दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अहम खुलासे किये हैं.

Gurugram Crime News: गुरुग्राम पुलिस ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के एक कर्मचारी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी गेमिंग एप में पैसा कमाने का लालच देकर लोगों से ठगी करते थे. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 हजार रुपये कैश बरामद किये हैं.

जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने 25 जनवरी को मानेसर साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई. उसने बताया कि साइबर जालसाजों ने एक करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगा दिया है. उसने स्नैप चैट पर रेनॉल्ट कार हायर के बारे में एक विज्ञापन देखा था.

गेमिंग एप के जरिये करोड़ों की ठगी का खुलासा

विज्ञापन देखने के बाद डिटेल्स भर दी. कुछ लोगों ने टेलीग्राम के जरिए संपर्क साधकर वर्क फ्रॉम होम से पैसा कमाने का लालच दिया. पीड़ित ने बताया कि गेमिंग ऐप में बैंक खाते जोड़कर पैसे कमाने का लालच दिया गया. बैंक अकाउंट को गेमिंग एप से जोड़ा गया. एसीपी साइबर प्रियांशु दीवान ने बताया कि दोनों ने गेमिंग एप में पैसा कमाने का लालच देकर पीड़ित से करोड़ रुपये की ठगी कर ली. अब तक कुल 1 करोड़ 29 लाख 900 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया.

बीमा कंपनी और निजी बैंक कर्मी पर है आरोप

तफ्तीश के दौरान साइबर पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों जयपुर के रहने वाले हैं. 31 वर्षीय जैलदार बरार और 38 वर्षीय नितेश से पूछताछ में अहम खुलासे हुए हैं. आरोपी जैलदार बराड़ निजी बैंक में और नीतीश बिड़ला बीमा कंपनी में काम करते थे.

बराड़ ने बताया कि 26 लाख सहयोगी अखिल के अखिल ट्रेडिंग नामक बैंक खाते में स्थानांतरित की गई थी. साइबर जालसाजों को उपलब्ध कराने के एवज में अखिल को एक लाख रुपये मिले थे. बैंक खाते में धोखाधड़ी की गई राशि से 2 प्रतिशत कमीशन अखिल को दिया गया था. एसीपी साइबर प्रियांशु दीवान ने बताया कि अखिल के बैंक खाते में अब तक करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की रकम ट्रांसफर की जा चुकी है.

(राजेश यादव)

Punjab Lok Sabha Elections: बीजेपी नेता स्वर्ण सलारिया ने बढ़ाई टेंशन! पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ उतरने का ऐलान

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget