एक्सप्लोरर

Gurugram News: गुरूग्राम में लखनऊ से महज 30 मिनट में हुई 'फ्रेश कबाब' की डिलीवरी, हैरान जोमैटो कस्टमर ने किया कोर्ट का रुख

Zomato Customer News: गुरुग्राम के रहने वाले सौरव नाम के शख्स ने 'लीजेंड्स' कैटेगरी के तहत जोमैटो फूड डिलीवरी ऐप के फास्ट सेवा देने के वादे की वैधता पर सवाल खड़े किए हैं.

Gurgaon Zomato Customer: हरियाणा के एक शख्स ने जोमैटो (Zomato) पर ग्राहकों को गुमराह करने का आरोप लगाया है. गुरूग्राम से एक कस्टमर ने जोमैटो के खिलाफ कोर्ट का रुख किया है. दरअसल गुरुग्राम के सौरव नाम के एक कस्टमर ने लखनऊ की कबाब डिश के लिए ऑर्डर किया था. जोमैटे कंपनी ने महज 30 मिनट में ही उस कस्टमर को कबाब डिश की डिलीवरी दे दी. इतने कम वक्त में डिलीवरी पाकर जोमैटो का ग्राहक हैरान रह गया. 

गुरूग्राम से लखनऊ के बीच की दूरी करीब 500 किमी है और इतने कम समय में डिलीवरी होने से ग्राहक ने जोमैटो की तेज गति से सर्विस देने की वैधता पर सवाल खड़ा किया है.

फास्ट डिलीवरी से जौमेटो ग्राहक हैरान

24 वर्षीय सौरव का मानना है कि लखनऊ से कंपनी इतनी जल्दी सर्विस कैसे दी सकती है. उन्होंने 'लीजेंड्स' श्रेणी के तहत फूड डिलीवरी ऐप के फास्ट सेवा वादे की वैधता पर सवाल खड़े किए हैं क्योंकि वह केवल 30 मिनट में लखनऊ से कबाब डिश की डिलीवरी पाकर काफी अचंभित थे. 500 किलोमीटर दूर लखनऊ में एक व्यंजन तैयार किया जा रहा है और कुछ ही मिनटों में आपके दरवाजे पर ताजा और गर्म परोसा जा रहा है. यह कुछ ऐसा था जिसे गुरुग्राम में एक ज़ोमैटो ग्राहक के लिए भरोसा कर पाना काफी मुश्किल था.

'लीजेंड्स' पॉलिसी के खिलाफ मुकदमा

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सौरव ने हाल ही में कोलकाता, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, बेंगलुरु, मथुरा, चेन्नई और आगरा जैसे शहरों से  बहुत कम समय में फूड पहुंचाने की ज़ोमैटो की 'लीजेंड्स' नीति के खिलाफ मुकदमा दायर किया है. याचिका पर गौर करने के बाद साकेत की स्थानीय अदालत ने पिछले महीने जोमैटो को समन जारी किया था.

ग्राहकों को गुमराह करने का आरोप

जानकारी के मुताबिक सौरव ने जोमैटो लीजेंड्स नाम की सब सर्विस से चार डिशेज का ऑर्डर दिया था. इनमें से तीन व्यंजन जहां दिल्ली के थे, वहीं एक लखनऊ का था. ऑर्डर किए गए आइटम में जामा मस्जिद से 'चिकन कबाब रोल', कैलाश कॉलोनी से 'ट्रिपल चॉकलेट चीज़केक', जंगपुरा से 'वेज सैंडविच' और लखनऊ से 'गलौटी कबाब' शामिल थे. सौरव के वकील ने कहा कि जोमैटो की ओर से ग्राहकों को गुमराह किया जा रहा था. 

ये भी पढ़ें:

Zomato के सीईओ दीपिंदर गोयल ने दिल्ली में खरीदी दो जमीन, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget